गौतम बुद्ध नगर में तूफान का तांडव… 150 पोल टूटे, 25 ट्रांसफॉर्मर ठप, अंधेरे में डूबे 16 गांव

दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ, बिजली व्यवस्था ठप हुई और किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा।

Mar 19, 2026 - 10:02
 0
गौतम बुद्ध नगर में तूफान का तांडव… 150 पोल टूटे, 25 ट्रांसफॉर्मर ठप, अंधेरे में डूबे 16 गांव

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी। इस अचानक बदलाव ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं भारी नुकसान भी पहुंचाया। गौतम बुद्ध नगर जिले समेत कई इलाकों में पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए और बिजली व्यवस्था ठप हो गई। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। मौसम विभाग ने भी आगे खराब मौसम की चेतावनी जारी की है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।

कई इलाकों में भारी नुकसान
आंधी और बारिश का सबसे ज्यादा असर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी, दनकौर, रबूपुरा और जेवर क्षेत्रों में देखने को मिला। कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से सड़कें बंद हो गईं, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बिजली व्यवस्था चरमराई
तेज हवाओं के कारण 150 से अधिक बिजली के पोल टूट गए और करीब 25 ट्रांसफार्मरों में खराबी आ गई। कई ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह फुंक गए, जिससे कई इलाकों में रातभर बिजली गुल रही। करीब 16 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे ग्रामीणों को अंधेरे में रात बितानी पड़ी।

किसानों पर पड़ी सबसे ज्यादा मार
मौसम के इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। इस समय गेहूं की फसल खेतों में तैयार खड़ी थी, लेकिन तेज आंधी और बारिश के कारण फसल जमीन पर गिर गई। किसानों का कहना है कि इससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों प्रभावित होंगे, जिससे उन्हें उचित कीमत नहीं मिल पाएगी।

मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग (IMD) ने खराब मौसम को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। लोगों को घर से बाहर न निकलने और पेड़ों व बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। हवाओं की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक दर्ज की गई है। 19 और 21 मार्च को भी तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हवा हुई साफ, पर नुकसान भारी
इस तूफान का एक सकारात्मक असर यह रहा कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में सुधार दर्ज किया गया। लोगों को साफ हवा में सांस लेने का मौका मिला। हालांकि, भारी नुकसान और जनजीवन पर पड़े असर ने इस राहत को कम कर दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।