अंडा खाने से पहले हो जाएं सावधान… UP में नया नियम, अब हर अंडे पर लिखी होगी ये जरूरी जानकारी

यूपी में 1 अप्रैल से हर अंडे पर प्रोडक्शन और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य होगा, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Mar 18, 2026 - 14:41
 0
अंडा खाने से पहले हो जाएं सावधान… UP में नया नियम, अब हर अंडे पर लिखी होगी ये जरूरी जानकारी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में अब अंडों की बिक्री को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 1 अप्रैल से पूरे प्रदेश में अंडों पर प्रोडक्शन और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य कर दिया गया है। यानी अब बाजार में बिकने वाले हर अंडे पर यह साफ-साफ लिखा होगा कि वह कब उत्पादित हुआ और कब तक सुरक्षित है। सरकार का मानना है कि इस नियम से खराब और बासी अंडों की बिक्री पर रोक लगेगी। इस फैसले के बाद अंडा कारोबारियों में हलचल मच गई है और विभाग भी सख्ती से इसे लागू कराने की तैयारी में जुट गया है।

हर अंडे पर होगी तारीख की मुहर
नए नियम के अनुसार अब हर अंडे पर दो महत्वपूर्ण जानकारियां लिखी होंगी। पहली प्रोडक्शन डेट यानी जिस दिन मुर्गी ने अंडा दिया और दूसरी एक्सपायरी डेट। अगर किसी अंडे पर यह जानकारी नहीं पाई गई, तो उसे बाजार में बेचने की अनुमति नहीं होगी। यह नियम पशुपालन विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग के निर्देश पर लागू किया जा रहा है।

नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई
अधिकारियों ने साफ किया है कि नियम का पालन न करने वाले कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिन अंडों पर मुहर नहीं होगी, उन्हें तुरंत नष्ट कर दिया जाएगा या फिर उन पर यह लिख दिया जाएगा कि वे उपयोग के लिए सुरक्षित नहीं हैं। इसके अलावा कोल्ड स्टोरेज, गोदाम और होलसेल बाजारों में छापेमारी भी की जाएगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नियमों का पालन हो रहा है।

अंडे की ताजगी ऐसे पहचानें
अंडा ताजा है या नहीं, इसकी पहचान के लिए एक आसान तरीका बताया गया है। एक कटोरे में पानी भरकर उसमें अंडा डालें। अगर अंडा नीचे बैठ जाए, तो वह ताजा होता है। अगर वह खड़ा हो जाए, तो थोड़ा पुराना लेकिन खाने योग्य होता है। वहीं अगर अंडा पानी में तैरने लगे, तो वह खराब हो चुका है और उसे इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

कितने दिन तक सुरक्षित रहता है अंडा
अंडों की शेल्फ लाइफ इस बात पर निर्भर करती है कि उन्हें किस तापमान पर रखा गया है। सामान्य तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस पर अंडों की गुणवत्ता जल्दी खराब होती है और 12 से 14 दिनों के भीतर उनका उपयोग करना चाहिए। वहीं अगर अंडों को फ्रिज में 2 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रखा जाए, तो वे 4 से 5 हफ्तों तक सुरक्षित रह सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।