नवरात्रि 2026: कब करें हवन पूजन? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूरी सामग्री सूची
नवरात्रि 2026 के हवन की तिथि, समय, महत्व और संपूर्ण सामग्री सूची के बारे में जानें। चैत्र नवरात्रि के दौरान हवन कब और कैसे करें, यह भी जानें।
हिंदू धर्म में हवन पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि किसी भी पूजा को पूर्ण करने के लिए हवन करना जरूरी होता है। खासकर नवरात्रि के दौरान हवन का महत्व और भी बढ़ जाता है, क्योंकि इस समय मां दुर्गा की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हवन करने से मां अंबे जल्दी प्रसन्न होती हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं। ऐसे में लोग यह जानना चाहते हैं कि चैत्र नवरात्रि 2026 में हवन कब करना चाहिए और इसके लिए क्या-क्या सामग्री जरूरी होती है।
नवरात्रि 2026 में हवन कब करें?
चैत्र नवरात्रि 2026 में हवन पूजन 26 मार्च को किया जाएगा। ज्योतिष के अनुसार इस दिन सुबह 11:49 बजे के बाद हवन करना शुभ रहेगा। वहीं, जो लोग 27 मार्च 2026 को नवमी मनाएंगे, वे इस दिन सुबह 06:18 बजे से दोपहर 01:59 बजे के बीच हवन कर सकते हैं। आमतौर पर अष्टमी या नवमी के दिन हवन करने के बाद ही कन्या पूजन किया जाता है।
हवन के लिए जरूरी सामग्री
हवन पूजन के लिए कई आवश्यक चीजों का होना जरूरी है। इसमें हवन कुंड, हवन सामग्री, रोली, चंदन, अगरबत्ती, सूखा नारियल, लाल कलावा, पान के पत्ते, मिष्ठान, देसी घी और हवन के लिए पवित्र लकड़ी शामिल हैं। इसके अलावा आम या केले के पत्ते, कपूर, पांच प्रकार के फल, शहद, लाल कपड़ा, सुपारी, गंगाजल, चरणामृत, गुग्गल, लोबान, फूलों की माला और अक्षत यानी चावल भी जरूरी होते हैं। इन सभी चीजों के साथ हवन करने से पूजा विधि पूरी मानी जाती है।
हवन का धार्मिक महत्व
नवरात्रि में हवन करने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वातावरण शुद्ध होता है। हवन के दौरान दी जाने वाली आहुति से भक्त अपनी पूजा में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार हवन की अग्नि नकारात्मक शक्तियों को खत्म करती है और घर में सुख-शांति लाती है। यही कारण है कि नवरात्रि में हवन को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
