लखनऊ में 12 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, क्रेटा कार से बरामद हुई 5.549 किलो अवैध मादक पदार्थ

लखनऊ के चौंक इलाके में एएनटीएफ टीम ने क्रेटा कार से 5.549 किलो हेरोइन बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। बरामद मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 12 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

Mar 7, 2026 - 16:49
 0
लखनऊ में 12 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, क्रेटा कार से बरामद हुई 5.549 किलो अवैध मादक पदार्थ

Uttar Pradesh News: राजधानी लखनऊ में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को बाराबंकी जिले की एएनटीएफ टीम ने चौंक थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी क्रेटा कार में सवार था और उसके पास से भारी मात्रा में अवैध हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार कार से कुल 5.549 किलोग्राम हेरोइन, मोबाइल फोन, 6,080 रुपए नकद और आधार कार्ड तथा पैन कार्ड समेत कई अन्य दस्तावेज मिले हैं। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 करोड़ रुपए बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई
पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। निरीक्षक अयनुद्दीन की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चौंक थाना क्षेत्र के इमामबाड़ा के पास एक कार में भारी मात्रा में मादक पदार्थ सप्लाई के लिए लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही एएनटीएफ टीम ने चौंक पुलिस के सहयोग से आगा बाकर इमामबाड़ा के सामने मैदान के पास घेराबंदी कर दी।

क्रेटा कार से पकड़ा गया तस्कर
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध क्रेटा कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 5.549 किलोग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा आरोपी के पास से मोबाइल फोन, 6,080 रुपए नकद और पहचान से जुड़े दस्तावेज भी मिले। मौके से पुलिस ने कार सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताई पहचान
निरीक्षक अयनुद्दीन के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम मोहम्मद इमरान बताया है। वह बाराबंकी जिले के टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर का रहने वाला है और वर्तमान में लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र के न्यू हैदरगंज इलाके में रहता है। आरोपी से बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 12 करोड़ रुपए आंकी गई है।

गिरोह के अन्य लोगों की तलाश जारी
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यह अवैध मादक पदार्थ उसे एक व्यक्ति ने दिया था, जिसका नाम और पता वह नहीं जानता। उसने बताया कि उसे ठाकुरगंज क्षेत्र में कम दाम पर इस खेप को पहुंचाने के लिए कहा गया था। फिलहाल एएनटीएफ टीम यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है।

(रिपोर्टः संदीप शुक्ला, लखनऊ) 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।