लखनऊ में नशेड़ी पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार, वारदात के बाद आरोपी फरार

लखनऊ के निगोहां क्षेत्र में नशेड़ी पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं।

Mar 9, 2026 - 10:56
 0
लखनऊ में नशेड़ी पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार, वारदात के बाद आरोपी फरार

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के शेखनखेड़ा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

मजदूरी के बाद नशे में घर पहुंचा था आरोपी
जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार शाम की है। बताया जा रहा है कि राजेश नाम का व्यक्ति मजदूरी करने के बाद नशे की हालत में अपने ससुराल, जो कि निगोहां थाना क्षेत्र के शेखनखेड़ा गांव में स्थित है, पहुंचा था। घर पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर राजेश ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाई और अपनी पत्नी पर लगातार कई वार कर दिए। हमले की गंभीरता इतनी ज्यादा थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पांच बच्चों का पिता है आरोपी
पुलिस के अनुसार आरोपी राजेश नगराम क्षेत्र का रहने वाला है और उसे नशे की लत है। बताया जा रहा है कि राजेश और उसकी पत्नी के पांच बच्चे हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि नशे की वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार को भी जब वह मजदूरी के बाद ससुराल पहुंचा तो किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और गुस्से में उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश
घटना की सूचना मिलने के बाद एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार और एसीपी विकास पांडे मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। वहीं थाना प्रभारी भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एडीसीपी आरवी कुमार ने बताया कि पुलिस को शेखनखेड़ा गांव में एक महिला की हत्या की सूचना मिली थी। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या उसके पति राजेश ने की है, जो नशे का आदी है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तुरंत दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं। इसके अलावा सर्विलांस की मदद से भी उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।