IPL 2026: बॉल को लेकर बड़ा बदलाव, दूसरी पारी में टीमों को मिलेगा खास फायदा

आईपीएल 2026 में गेंद बदलने का नया नियम लागू किया गया है, जिससे खासकर दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम को राहत मिलेगी। जानिए क्या है यह नियम, कब और कैसे बदली जाएगी गेंद और इसका मैच पर क्या असर पड़ेगा।

Mar 25, 2026 - 09:37
 0
IPL 2026: बॉल को लेकर बड़ा बदलाव, दूसरी पारी में टीमों को मिलेगा खास फायदा

IPL 2026: आईपीएल 2026 सीजन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और 28 मार्च से इस बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी कुछ नए नियम जोड़े गए हैं। हालांकि इस बार इम्पैक्ट प्लेयर जैसा कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन गेंद के इस्तेमाल को लेकर एक अहम नियम लागू किया गया है। यह नियम खास तौर पर दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम को फायदा पहुंचाने के लिए बनाया गया है, जिससे मुकाबले और भी रोमांचक हो सकते हैं।

खराब या खोई गेंद पर अंपायर का फैसला
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI ने सभी टीमों को इस नियम की जानकारी दे दी है। इसके अनुसार, अगर मैच के दौरान गेंद खो जाती है या उसकी हालत बहुत खराब हो जाती है, तो अंपायर उसे बदल सकते हैं। अंपायर ऐसी स्थिति में उसी तरह की हालत वाली दूसरी गेंद से खेल को आगे बढ़ाएंगे। गेंद बदलने पर अंपायर बल्लेबाज और फील्डिंग टीम के कप्तान को इसकी जानकारी भी देंगे।

दूसरी पारी में मिलेगा गेंद बदलने का मौका
इस बार का सबसे बड़ा बदलाव दूसरी पारी से जुड़ा हुआ है। नियम के अनुसार, शाम को खेले जाने वाले मैचों में गेंदबाजी करने वाली टीम 10वें ओवर के बाद एक बार गेंद बदलने की मांग कर सकती है। हालांकि यह मौका केवल एक बार ही मिलेगा। इस नियम का उद्देश्य ओस के कारण होने वाली परेशानी को कम करना है, क्योंकि गीली गेंद से गेंदबाजी करना मुश्किल हो जाता है।

गेंद बदलने के लिए जरूरी शर्तें
इस नियम के तहत गेंद बदलने की मांग ओवर खत्म होने के बाद ही की जा सकती है। ओवर के बीच में इसकी अनुमति नहीं होगी। साथ ही टीम को बिल्कुल नई गेंद नहीं मिलेगी, बल्कि उसी तरह की इस्तेमाल की गई गेंद दी जाएगी। अगर इसके बाद भी गेंद की हालत खराब होती है, तो अंपायर अपने अनुसार दोबारा गेंद बदल सकते हैं।

मैच पर पड़ सकता है बड़ा असर
आईपीएल 2026 में लागू किया गया यह नया नियम मुकाबलों को और संतुलित बनाने की कोशिश है। इससे खासकर दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम को राहत मिलेगी और खेल में निष्पक्षता बढ़ेगी। ऐसे में फैंस को इस बार और ज्यादा रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।