19 मार्च से शुरू होगा हिंदू नववर्ष 2083, जानिए इसका प्रभाव और किन राशियों के लिए रहेगा खास

हिंदू नव वर्ष 2026 की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है। इसके प्रभाव, 13 महीनों के महत्व और शुभ राशियों के बारे में जानें।

Mar 18, 2026 - 09:01
 0
19 मार्च से शुरू होगा हिंदू नववर्ष 2083, जानिए इसका प्रभाव और किन राशियों के लिए रहेगा खास

पंचांग के अनुसार हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस दिन को उत्तर भारत में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन के रूप में भी मनाया जाता है। इसे हिंदू नूतन वर्ष कहा जाता है। वहीं दक्षिण भारत में उगादी और महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा के रूप में यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं, मंदिर में पूजा करते हैं और नए साल की शुरुआत शुभ तरीके से करते हैं।

कब शुरू होगा हिंदू नववर्ष 2083
हिंदू नववर्ष यानी विक्रम संवत 2083 की शुरुआत 19 मार्च 2026, गुरुवार से होगी। इस वर्ष को रौद्र संवत्सर कहा जाएगा। पंचांग के अनुसार इस साल के राजा गुरु (बृहस्पति), मंत्री मंगल और सेनाधिपति चंद्र देव होंगे। नया साल उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और शुक्ल योग में शुरू होगा, जिसे शुभ माना जाता है।

इस साल होंगे 13 महीने
हिंदू नववर्ष 2083 खास इसलिए भी है क्योंकि इस साल 12 की जगह 13 महीने होंगे। ज्येष्ठ मास में अधिकमास लगने के कारण यह महीना लगभग 58-59 दिनों का होगा। अधिकमास की शुरुआत 17 मई 2026 से होगी और इसका समापन 15 जून 2026 को होगा।

देश-दुनिया पर क्या होगा प्रभाव
पंचांग के अनुसार जब वर्ष के राजा गुरु होते हैं, तो अच्छा समय माना जाता है। इससे अच्छी वर्षा, दूध उत्पादन और फल-फूल की अधिकता होती है। लोग धार्मिक कार्यों में रुचि लेते हैं। वहीं मंत्री मंगल होने से कुछ स्थानों पर कम वर्षा हो सकती है और अन्न के दाम बढ़ सकते हैं। साथ ही आग की घटनाएं और चोरी की घटनाएं बढ़ने की संभावना रहती है। सेनाधिपति चंद्र होने से शासन अच्छा रहता है और लोगों का जीवन स्तर बेहतर होता है। जनता अपने नेताओं से संतुष्ट रहती है।

इन राशियों के लिए रहेगा खास साल
मिथुन राशि के लिए यह साल बहुत शुभ रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और नौकरी में तरक्की मिलेगी।
तुला राशि वालों को मान-सम्मान और आर्थिक लाभ मिलेगा। पुराना पैसा वापस मिल सकता है।
धनु राशि के लिए यह साल सफलता भरा रहेगा। योजनाएं पूरी होंगी और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।
मकर राशि वालों के लिए यह संपत्ति और वाहन खरीदने का अच्छा समय है।

नए साल पर लोग करते हैं पूजा और सजावट
हिंदू नववर्ष के पहले दिन लोग अपने घरों को फूल और तोरण से सजाते हैं। मंदिर में दीपक जलाकर पूजा करते हैं और नए साल के लिए शुभ कामना करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।