रील के चक्कर में गई 4 दोस्तों की जान, नदी में साथ कूदे, डूबने से हुई मौत… पांचवें ने ऐसे बचाई अपनी जान

गोरखपुर में इंस्टाग्राम रील बनाते समय राप्ती नदी में डूबे चार किशोरों के शव बरामद हुए। 48 घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन, पूरे इलाके में मातम का माहौल।

Apr 3, 2026 - 12:42
 0
रील के चक्कर में गई 4 दोस्तों की जान, नदी में साथ कूदे, डूबने से हुई मौत… पांचवें ने ऐसे बचाई अपनी जान

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। राप्ती नदी के मिर्जापुर घाट पर रील बनाने और नहाने के दौरान डूबे चार किशोरों के शव पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। शुक्रवार सुबह नदी में तीन बच्चों के शव उतराते हुए मिले, जिसके बाद गांव में मातम छा गया। इन सभी बच्चों की उम्र सिर्फ 13 से 15 साल के बीच थी। सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने का शौक इन बच्चों के लिए जानलेवा साबित हुआ और चार परिवारों की खुशियां छिन गईं।

रील बनाते-बनाते गहरे पानी में पहुंचे बच्चे
यह हादसा बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। रानीडीहा और आसपास के रहने वाले पांच दोस्त—अमन उर्फ बीरू (15), विवेक निषाद (15), गगन पासवान (15), अनिकेत यादव (13) और राजकरन उर्फ टाइमपास—साइकिल से स्टंट करते हुए मिर्जापुर घाट पहुंचे थे। वहां पहुंचकर उन्होंने नदी में नहाने और रील बनाने का फैसला किया। मस्ती में सभी दोस्त गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इस दौरान राजकरन ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली।

48 घंटे चला सर्च ऑपरेशन
राजकरन ने बाहर आकर तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो चार साइकिलें, कपड़े और मोबाइल फोन बरामद हुए। इसके बाद NDRF और SDRF की टीमों को बुलाया गया और सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। बुधवार रात तक कोई सफलता नहीं मिली। गुरुवार शाम को घटना स्थल से करीब 100 मीटर दूर विवेक निषाद का शव मिला। इसके बाद शुक्रवार सुबह अमन, गगन और अनिकेत के शव भी नदी में उतराते हुए दिखाई दिए।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
शुक्रवार सुबह जैसे ही गोताखोरों ने तीनों शव बाहर निकाले, वहां मौजूद लोगों का दिल दहल गया। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। माता-पिता अपने बच्चों के शव देखकर बदहवास हो गए। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने चारों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।