क्या आप भी देर रात खाते हैं खाना? स्टडी में चेतावनी, सोने से 3 घंटे पहले खाना बंद करें वरना बढ़ सकता है बीमारी का खतरा

रिसर्च के अनुसार सोने से कम से कम 3 घंटे पहले खाना खाने से हाई बीपी, शुगर और दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

Mar 11, 2026 - 09:15
 0
क्या आप भी देर रात खाते हैं खाना? स्टडी में चेतावनी, सोने से 3 घंटे पहले खाना बंद करें वरना बढ़ सकता है बीमारी का खतरा

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर देर रात खाना खाते हैं और तुरंत सो जाते हैं। लेकिन वैज्ञानिकों की एक नई रिसर्च ने बताया है कि यह आदत सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा की गई एक स्टडी के अनुसार अगर लोग सोने से कम से कम 3 घंटे पहले रात का खाना खा लें तो इससे हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है। इस रिसर्च में यह भी बताया गया है कि सही समय पर खाना खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है और नींद भी अच्छी आती है। इससे शरीर को आराम मिलता है और कई बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है।

शरीर की प्राकृतिक घड़ी पर पड़ता है असर
रिसर्च में बताया गया है कि हमारा शरीर सर्केडियन रिद्म के हिसाब से काम करता है। इसे शरीर की प्राकृतिक घड़ी भी कहा जाता है। अगर कोई व्यक्ति देर रात खाना खाता है तो यह प्राकृतिक घड़ी के काम को प्रभावित कर सकता है। देर रात खाने की वजह से पाचन तंत्र रात में भी लगातार काम करता रहता है। इससे शरीर को आराम नहीं मिल पाता और मेटाबॉलिज्म भी बिगड़ सकता है। लंबे समय तक ऐसा होने पर हाई ब्लड प्रेशर, शुगर और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

139 लोगों पर की गई थी स्टडी
इस स्टडी में 36 से 75 साल की उम्र के 139 ओवरवेट लोगों को शामिल किया गया था। इन लोगों में पहले से ही डायबिटीज और दिल की बीमारियों का जोखिम था। रिसर्च के दौरान इन लोगों को दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया। एक ग्रुप के लोगों ने 16 घंटे का उपवास रखा, जबकि दूसरे ग्रुप ने 13 घंटे का उपवास किया। दोनों समूहों को सलाह दी गई कि वे सोने से कम से कम 3 घंटे पहले खाना बंद कर दें और रात के समय रोशनी भी कम रखें।

फास्टिंग से भी मिला फायदा
रिसर्च के नतीजों में सामने आया कि जिन लोगों ने लंबा फास्टिंग पीरियड रखा, उनमें ब्लड प्रेशर में कमी देखी गई। इसके साथ ही उनके शरीर में शुगर का स्तर भी काफी हद तक कंट्रोल में रहा। स्टडी में यह भी पाया गया कि ऐसे लोगों में इंसुलिन सेंसिटिविटी और ग्लूकोज टॉलरेंस बेहतर हो गई थी, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाती है।

11 बजे तक सोने की सलाह
रिसर्च में यह भी सुझाव दिया गया है कि लोग कोशिश करें कि रात का खाना अधिकतम 8 बजे तक खा लें और लगभग 11 बजे तक सो जाएं। अगर इस पैटर्न को नियमित रूप से अपनाया जाए तो इससे नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है और पाचन तंत्र भी सही तरीके से काम करता है। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी समस्याओं को कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की दिनचर्या अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।