'बुद्धि भ्रष्ट हो गई है उसकी' एक्ट्रेस कोमल संग गोविंदा का वीडियो वायरल होने पर भड़कीं पत्नी सुनीता, बोली- ये कैसा घटिया स्टैंडर्ड है?
गोविंदा के एक्ट्रेस कोमल रानी के साथ नजर आने के बाद पत्नी सुनीता आहूजा ने खुलकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि गोविंदा की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। सुनीता ने सोशल मीडिया पर चल रही चीटर नंबर 1 वाली चर्चा पर भी प्रतिक्रिया दी। आखिर पूरा मामला क्या है ?
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इसके बाद जब पैपराजी ने उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से गोविंदा और कोमल के साथ नजर आने को लेकर सवाल किया तो सुनीता ने नाराजगी जाहिर की। सुनीता ने गोविंदा की फिल्म के प्रमोशन और कोमल के साथ उनकी मौजूदगी से जुड़े सवाल पर कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि। और उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। इसलिए यह सब करता है। क्या बोले अब? सुनीता यहीं नहीं रुकीं। जब उनसे सोशल मीडिया पर गोविंदा को चीटर नंबर 1 कहे जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह सवाल गोविंदा के फैंस से पूछना चाहिए। उनका कहना था कि जब वह गोविंदा को लेकर कुछ बोलती हैं तो सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाता है।
सुनीता बोलीं- अब फैंस और मीडिया जवाब दें
सुनीता ने कहा कि जब मैं सच बोलती हूं, तो सब मुझे गालियां देते हैं। अब जो देख रहे हैं, उनका बताना चाहिए कि गोविंदा सही हैं या मैं। उन्होंने साफ कहा कि वह इस मामले पर अब कोई बात नहीं करना चाहतीं। गोविंदा की कोमल के साथ मौजूदगी को लेकर सुनीता ने उनके स्टैंडर्ड पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कुछ करना भी था तो स्टैंडर्ड से करता। यह क्या घटिया स्टैंडर्ड कर रहा है। पहले जो उनका स्टैंडर्ड था, ये तो स्टैंडर्ड ही नहीं है। यह गोविंदा का स्टैंडर्ड नहीं है।
कुछ समय पहले ही कोमल नाम को लेकर दिया था बयान
गोविंदा और कोमल रानी को लेकर सुनीता का यह पहला बयान नहीं है। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने गोविंदा के कथित अफेयर रूमर्स पर बात करते हुए कोमल नाम का जिक्र किया था। सुनीता ने कहा था कि जवानी में गलतियां होती हैं, लेकिन 63 साल की उम्र में ऐसी बातें सुनना ठीक नहीं है। उन्होंने कोमल नाम को लेकर भी नाराजगी जताई थी। अब गोविंदा के कोमल के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट होने के बाद सुनीता के पुराने बयान एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।
गोविंदा की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी कोमल
कोमल रानी स्वर्णकार गोविंदा के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। गोविंदा करीब 7 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं और अपनी प्रोडक्शन फिल्म रूपा से कोमल को लॉन्च कर रहे हैं। जुलाई में फिल्म से जुड़ी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोविंदा ने कोमल को मीडिया से मिलवाया था। उन्होंने उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि फिल्म देखने के बाद दर्शक उन्हें अच्छी एक्ट्रेस मानेंगे। कोमल के गोविंदा की दूसरी फिल्म दुनियादारी में भी नजर आने की खबरें हैं।
सुनीता के अफेयर आरोपों पर गोविंदा ने भी दिया था जवाब
सुनीता आहूजा पहले भी गोविंदा के कथित अफेयर्स को लेकर बयान दे चुकी हैं। इन आरोपों पर गोविंदा ने ANI से बातचीत में प्रतिक्रिया दी थी। गोविंदा ने कहा था कि वह मुझे बहुत प्यार से गाली देती हैं और मैं उनके हाथ से खाता भी हूं। उन्होंने आगे कहा था कि जो लोग जहां हैं और भगवान ने उन्हें जो भी भूमिका दी है, अगर वो वहां नहीं होते हम कामयाब नहीं हो सकते थे।
गोविंदा बोले- दूरी बनाने के लिए आरोप लगाना जरूरी नहीं
सुनीता के बयानों पर बात करते हुए गोविंदा ने यह भी कहा था कि बहुत सी बातें ऐसी होती हैं, जो बयां नहीं की जातीं। उन्होंने सवाल किया था कि क्या दूरी बनाने के लिए आरोप लगाने की जरूरत है। गोविंदा ने कहा था कि लोग मानते हैं कि यह निकलने का आसान रास्ता है। उन्होंने यह भी सवाल किया था कि कामयाबी के लिए अपने ही लोगों की बुराई जरूरी है क्या। उनके मुताबिक सुनीता तारीफ करती हैं और फिर एक बुराई करती हैं, लेकिन उन्हें इसमें ज्यादा प्यार दिखाई देता है।
सुनीता पहले भी बता चुकी हैं गोविंदा के कई अफेयर्स
सुनीता आहूजा हाल ही में लॉक अप 2 की कंटेस्टेंट बनी थीं। शो के दौरान उन्होंने गोविंदा की निजी जिंदगी और कथित अफेयर्स पर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि गोविंदा की जवानी में कई अफेयर्स रहे हैं। उस समय उन्होंने इन्हें नजरअंदाज किया, लेकिन अब वह ऐसा नहीं करेंगी।
1987 में हुई थी गोविंदा और सुनीता की शादी
गोविंदा और सुनीता आहूजा ने 1987 में प्राइवेट समारोह में शादी की थी। उस समय गोविंदा बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके थे। दोनों ने करीब दो साल तक अपनी शादी की बात सार्वजनिक नहीं की थी। बेटी टीना आहूजा के जन्म के बाद दोनों ने अपनी शादी को सार्वजनिक किया। इसके बाद उनके बेटे यशवर्धन आहूजा का जन्म हुआ। फिलहाल गोविंदा और कोमल रानी की साथ में मौजूदगी के बाद सुनीता के बयान ने एक बार फिर दोनों की निजी जिंदगी को चर्चा में ला दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
