कमिश्नर की पत्नी के इलाज के लिए पहुंचा डॉक्टर, नशे में होने का आरोप… DM के आदेश पर शुरू हुई जांच

रोहतास में कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर पर शराब पीने का आरोप लगा है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा है।

Mar 15, 2026 - 11:39
 0
कमिश्नर की पत्नी के इलाज के लिए पहुंचा डॉक्टर, नशे में होने का आरोप… DM के आदेश पर शुरू हुई जांच

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पटना प्रमंडल के कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे एक डॉक्टर पर शराब के नशे में होने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि कमिश्नर की पत्नी अपनी मां के साथ प्रसिद्ध मां मुंडेश्वरी धाम के दर्शन करने गई थीं। लौटते समय पहाड़ी इलाके में उनके पैर में कांटा चुभ गया, जिसके बाद इलाज के लिए मेडिकल टीम को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे डॉक्टर के व्यवहार को देखकर संदेह हुआ कि उन्होंने शराब पी रखी है। इस बात की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच के आदेश दे दिए।

कांटा निकालने पहुंचे डॉक्टर पर लगा आरोप
मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की बताई जा रही है। कमिश्नर की पत्नी दर्शन कर लौट रही थीं, तभी पहाड़ी रास्ते में उनके पैर में कांटा चुभ गया। प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल टीम को बुलाया गया। इस दौरान सदर अस्पताल के कार्यकारी उपाधीक्षक डॉ. असित रंजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने कांटा निकालने की कोशिश की। लेकिन इलाज के दौरान उनके व्यवहार और बातचीत को देखकर वहां मौजूद लोगों को संदेह हुआ कि डॉक्टर शराब के प्रभाव में हो सकते हैं।

प्रशासन को दी गई जानकारी, जांच शुरू
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कमिश्नर की पत्नी को डॉक्टर की स्थिति पर शक हुआ। इसके बाद इस बात की सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। डीएम के निर्देश पर सिविल सर्जन कार्यालय में डॉक्टर को बुलाकर शराब सेवन की जांच कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। बताया जा रहा है कि डॉक्टर कुछ समय तक कार्यालय में मौजूद रहे, लेकिन बाद में किसी बहाने से बाहर निकलकर अपनी कार से वहां से चले गए। सूत्रों के मुताबिक आरोपी डॉक्टर का सैंपल लेकर जांच कराई जा सकती है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उन्होंने शराब का सेवन किया था या नहीं।

पहले भी विवादों में आ चुका है नाम
जानकारी के अनुसार संबंधित डॉक्टर का नाम पहले भी विवादों में सामने आ चुका है। बताया जाता है कि इससे पहले भी ड्यूटी के दौरान शराब पीने के आरोप में उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई हुई थी और जुर्माना भी भरना पड़ा था। सिविल सर्जन ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए डॉक्टर से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो स्वास्थ्य विभाग के नियमों के अनुसार आगे विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

डॉक्टर ने आरोपों को बताया गलत
वहीं इस पूरे मामले में डॉक्टर असित रंजन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि इलाज के समय उनकी ड्यूटी ट्रॉमा सेंटर में थी। उन्होंने यह भी कहा कि वह काफी देर तक जांच के लिए सैंपल टीम का इंतजार करते रहे, लेकिन जब टीम नहीं पहुंची तो वह वहां से चले गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।