जिसे माना मुंह बोला बेटा वही निकला कातिल… बैंक जा रही दरोगा की पत्नी को कार में बिठाया और सिर पर वार कर ले ली जान

Uttar Pradesh News: बरेली में रिटायर्ड दरोगा की पत्नी शारदा यादव की हत्या ने सभी को चौंका दिया। मुंह बोले बेटे पर हत्या का आरोप है। CCTV और कॉल डिटेल से मामला खुला। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

May 5, 2026 - 11:19
 0
जिसे माना मुंह बोला बेटा वही निकला कातिल… बैंक जा रही दरोगा की पत्नी को कार में बिठाया और सिर पर वार कर ले ली जान

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एलआईयू से रिटायर्ड दरोगा गजराज सिंह की पत्नी शारदा यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई। परिवार का आरोप है कि जिस युवक को उन्होंने मुंह बोला बेटा माना, उसी ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार सदमे में है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने जुर्म कबूल कर लिया। इस घटना ने लोगों को अंदर तक झकझोर दिया है।

बैंक जाने का कहकर निकलीं थी महिला
सुभाषनगर के मढ़ीनाथ इलाके में रहने वाली शारदा यादव शनिवार दोपहर घर से यह कहकर निकली थीं कि उन्हें बैंक में जेवर लॉकर में रखने हैं। लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटीं। देर शाम तक कोई खबर न मिलने पर परिवार ने पुलिस से मदद मांगी, लेकिन शुरुआत में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद परिजन खुद ही तलाश में जुट गए।

CCTV और कॉल डिटेल से खुला राज
जांच के दौरान सर्विलांस और आसपास लगे CCTV कैमरों से अहम सुराग मिला। पता चला कि सुबह 11:54 बजे वरुण पारासरी ने शारदा को फोन किया था। इसके चार मिनट बाद, 11:58 बजे शारदा को एक कार में बैठते देखा गया, जो वरुण की ही थी। इसके बाद शक गहरा गया।

आरोपी ने कबूला जुर्म, शव बरामद
परिजनों की जानकारी पर पुलिस ने सोमवार शाम वरुण को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पीलीभीत के जहानाबाद इलाके के पास से शारदा का शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वरुण नगर निगम में संविदा कर्मी बताया जा रहा है।

पहले भरोसा जीता, फिर रची साजिश
पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या अचानक नहीं, बल्कि पूरी योजना के तहत की गई। वरुण पहले परिवार के करीब आया और उनका भरोसा जीता। फिर मौका देखकर शारदा को अपने साथ ले गया और वारदात को अंजाम दिया।

कार से मिला खून और हथियार
पुलिस ने आरोपी की कार भी बरामद की है, जिसमें खून के निशान मिले हैं। कार के अंदर एक भारी औजार (पाना) भी मिला, जिस पर खून लगा था। आशंका है कि इसी से शारदा के सिर पर वार कर उनकी हत्या की गई। परिवार का कहना है कि शारदा के पास करीब छह तोला सोने के गहने थे, जिससे लूट की आशंका भी जताई जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती तौर पर सिर पर गंभीर चोट से मौत मानी जा रही है, लेकिन असली कारण रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।