CJP के संसद मार्च के बीच अभिजीत दीपके ने अचानक तोड़ा भूख हड़ताल, सोनम वांगचुक का अभी भी जारी, जानिए अब आगे क्या होगा?
21 दिनों के बाद सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के विरोध में अनशन पर बैठे अभिजीत दीपके ने उनका अनुरोध मानते हुए अपना उपवास समाप्त कर दिया है। दूसरी ओर वांगचुक अस्पताल में भर्ती रहते हुए भी अनशन जारी रखे हैं। इसी बीच सरकार ने बातचीत के लिए पहल की है और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे हैं। क्या बातचीत से निकलेगा समाधान या आंदोलन और तेज होगा?
नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहा आंदोलन सोमवार को एक नए मोड़ पर पहुंच गया। कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। हालांकि, इस फैसले को आंदोलन की समाप्ति नहीं, बल्कि रणनीति में बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं आंदोलन का सबसे बड़ा चेहरा बने सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद अपना अनिश्चितकालीन अनशन जारी रखे हुए हैं। अभिजीत दीपके ने सोमवार को जूस पीकर अपना उपवास समाप्त किया। उन्होंने बताया कि यह फैसला सोनम वांगचुक के अनुरोध पर लिया गया है। दीपके ने 18 जुलाई को अनशन शुरू किया था। उस समय वांगचुक को 21 दिनों की लगातार भूख हड़ताल के बाद तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराकर ले गई थी।
आंदोलन के बीच सरकार की बातचीत की पहल
एक तरफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में परीक्षा सुधारों की मांग को लेकर जुटे रहे, तो दूसरी तरफ सरकार और आंदोलनकारियों के बीच बातचीत की प्रक्रिया भी शुरू होती दिखाई दी। CJP की ओर से पार्टी प्रतिनिधि सौरभ दास और आशुतोष रांका केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के लिए रवाना हुए। सौरभ दास ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि सुबह 11:52 बजे हैं। आशुतोष रांका और मैं, कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से जे.पी. नड्डा से मिलने जा रहे हैं। सरकार ने सुबह बातचीत के लिए संपर्क किया था। हमारी मांगें बिल्कुल स्पष्ट हैं। युवा बहुत बड़ी संख्या में एकत्र हुए हैं। हमारी जीत होगी! सरकार की ओर से बातचीत का यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है, जब आंदोलन लगातार राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
अस्पताल में भी जारी है सोनम वांगचुक का अनशन
हालांकि अभिजीत दीपके ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है, लेकिन सोनम वांगचुक अभी भी सफदरजंग अस्पताल में भर्ती रहते हुए अपना उपवास जारी रखे हुए हैं। सफदरजंग अस्पताल प्रशासन की ओर से सोमवार सुबह जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि वांगचुक का उपचार लगातार जारी है। अस्पताल के अनुसार उनके महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन रक्त संबंधी मानकों पर लगातार करीबी निगरानी रखी जा रही है। अस्पताल ने कहा कि विशेषज्ञों की बहु-विषयक टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल दी जा रही है।
21वें दिन अस्पताल ले जाया गया था
सोनम वांगचुक ने 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी। वह नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और इस विवाद से जुड़े छात्रों की कथित मौत के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। अनशन के 21वें दिन उनकी तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली पुलिस उन्हें जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल लेकर गई थी, जहां उनका इलाज जारी है।
CJP के संसद मार्च के बीच अभिजीत दीपके ने अचानक तोड़ी अपनी भूख हड़ताल, देखिए वीडियो... #cjpprotest #abhijeetdipke #delhi #sonamwangchuk pic.twitter.com/t4pLWjdQ6e — UP NEWS (@upnews_network) July 20, 2026
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
