LSG की हार के बाद कैमरे में कैद हुआ सच… संजीव गोयनका के सामने क्या समझा रहे थे ऋषभ पंत? VIDEO वायरल

लखनऊ सुपर जायंट्स की दिल्ली से हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत और मालिक संजीव गोयनका का वीडियो वायरल हो गया। मैच में LSG 141 रन पर ऑल आउट हुई और दिल्ली ने समीर रिजवी की शानदार 70 रन की पारी से 6 विकेट से जीत हासिल कर ली।

Apr 2, 2026 - 11:03
Apr 2, 2026 - 11:11
 0
LSG की हार के बाद कैमरे में कैद हुआ सच… संजीव गोयनका के सामने क्या समझा रहे थे ऋषभ पंत? VIDEO वायरल

आईपीएल में हार-जीत आम बात है, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स की हार के बाद एक अलग ही पैटर्न हर बार देखने को मिलता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब टीम के कप्तान ऋषभ पंत और मालिक संजीव गोयनका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में दोनों आपस में बातचीत करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, बातचीत में क्या कहा जा रहा है, यह साफ नहीं है, लेकिन ऐसा लग रहा है जैसे पंत टीम के प्रदर्शन को लेकर सफाई दे रहे हों। इस दौरान टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर भी उनके साथ दिखे।

इकाना में दिल्ली से हार, LSG का खराब आगाज
यह मुकाबला 1 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। यह IPL 2026 में LSG का पहला मैच था और इसी के साथ टीम इस सीजन में अपने घरेलू मैदान पर हारने वाली पहली टीम बन गई। इससे पहले खेले गए चारों मुकाबलों में होम टीम ने ही जीत दर्ज की थी।

टॉस से लेकर हार तक एक जैसा ट्रेंड
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता और उसी ट्रेंड को जारी रखते हुए मैच भी अपने नाम कर लिया। कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले लखनऊ को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। लेकिन LSG इस मौके का फायदा नहीं उठा सकी और पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। टीम 18.4 ओवर में सिर्फ 141 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जो एक साधारण स्कोर माना गया।

समीर रिजवी ने पलटा पूरा मैच
दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 142 रन का लक्ष्य मिला। शुरुआत में दिल्ली की हालत भी खराब थी और टीम के 4 विकेट सिर्फ 26 रन पर गिर गए थे। उस समय मैच लखनऊ की पकड़ में दिख रहा था। लेकिन इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे समीर रिजवी ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने नाबाद 70 रन बनाकर मैच का रुख बदल दिया और दिल्ली को 8 गेंद बाकी रहते ही 6 विकेट से जीत दिला दी।

हर सीजन में दिखता है यही नजारा
लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले जब केएल राहुल कप्तान थे, तब भी हार के बाद ऐसे वीडियो सामने आते रहे हैं। अब ऋषभ पंत की कप्तानी में भी वही स्थिति नजर आ रही है। दूसरी टीमों के साथ ऐसा कम ही देखने को मिलता है, जिससे यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।