क्या आने वाला है बड़ा आर्थिक संकट? पीएम मोदी की बचत वाली चेतावनी के बाद दिल्ली में बड़ी बैठक, कांग्रेस ने कर दी ये मांग

PM Modi Appeal: मध्य पूर्व में बढ़ते संकट के बीच पीएम मोदी ने जनता से पेट्रोल, गैस और सोने के इस्तेमाल में संयम बरतने की अपील की है। इसके बाद दिल्ली में IGoM की अहम बैठक होने जा रही है। वहीं कांग्रेस ने हालात पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।

May 11, 2026 - 12:35
 0
क्या आने वाला है बड़ा आर्थिक संकट? पीएम मोदी की बचत वाली चेतावनी के बाद दिल्ली में बड़ी बैठक, कांग्रेस ने कर दी ये मांग

पश्चिम एशिया और मध्य पूर्व में जारी संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ने से पूरी दुनिया में चिंता का माहौल बना हुआ है। इसका असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। कई इलाकों में लोगों को पेट्रोल और गैस के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से तेल, गैस और अन्य जरूरी संसाधनों का इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर करने की अपील की है। पीएम मोदी ने लोगों से विदेश यात्राएं कम करने, वर्क फ्रॉम होम अपनाने और कुछ समय तक सोना न खरीदने की भी सलाह दी है। प्रधानमंत्री की इस अपील के बाद अब सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखाई दे रही है।

दिल्ली में आज होगी IGoM की अहम बैठक
खाड़ी संकट के बढ़ते असर को देखते हुए दिल्ली में सोमवार को IGoM यानी Informal Empowered Group of Ministers की अहम बैठक हुई है। यह बैठक सुबह साढ़े 10 बजे आयोजित की गई और इसकी अगुवाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। बैठक में सभी संबंधित मंत्रालयों के सचिव मंत्रियों को मौजूदा हालात की जानकारी दिया गया। साथ ही मध्य पूर्व में बने तनावपूर्ण हालात और उसके भारत पर पड़ने वाले असर की समीक्षा भी की गई। सरकार ग्लोबल एनर्जी मार्केट में बढ़ते दबाव को लेकर लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

पीएम मोदी ने लोगों से क्या अपील की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संबोधन में लोगों से संयम बरतने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस का इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर किया जाना चाहिए। पीएम मोदी ने कोरोना काल के दौरान अपनाए गए वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसे तरीकों को फिर से शुरू करने की सलाह भी दी। उन्होंने यह भी कहा कि सोने के आयात पर देश की बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है। इसलिए परिवारों को अगले एक साल तक समारोहों के लिए सोने की खरीदारी टालनी चाहिए।

कांग्रेस ने उठाई संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
प्रधानमंत्री की अपील के बाद कांग्रेस ने भी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता और सांसद कार्ति चिदंबरम ने इस पूरे मुद्दे पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। कार्ति चिदंबरम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि पीएमओ की ओर से जारी ये निर्देश बेहद गंभीर हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी कौन-सी स्थिति बन गई है कि सरकार को जनता से इस तरह की अपील करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को देश को विश्वास में लेना चाहिए और मौजूदा हालात की पूरी सच्चाई बतानी चाहिए। खाड़ी संकट के बीच अब देश में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर बड़ी बहस देखने को मिल सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।