7025mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ आ रहा Oppo Find X9s, लॉन्च से पहले कीमत लीक
Oppo Find X9s भारत में वैश्विक संस्करण से कम कीमत पर लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 7025mAh की बैटरी, MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर और 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है।
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में जल्द Oppo Find X9s की एंट्री होने वाली है। लॉन्च से पहले इस अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स से जुड़ी कई अहम जानकारियां लीक हो गई हैं। बताया जा रहा है कि यह फोन 21 मई को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। खास बात यह है कि भारत में इस फोन की कीमत ग्लोबल वर्जन की तुलना में थोड़ी कम हो सकती है। कंपनी इस स्मार्टफोन को तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन्स में पेश कर सकती है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में दमदार बैटरी, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और पावरफुल कैमरा सेटअप मिलेगा। स्मार्टफोन लॉन्च से पहले ही टेक यूजर्स के बीच इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है।
भारत में इतनी हो सकती है कीमत
टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार Oppo Find X9s की शुरुआती कीमत भारत में करीब 79,999 रुपये हो सकती है। यह कीमत ग्लोबल मॉडल से थोड़ी कम बताई जा रही है। गौरतलब है कि मलेशिया में इस फोन को MYR 3599 यानी लगभग 85,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि यह स्मार्टफोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Flipkart और Amazon India पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
डिस्प्ले और कैमरा फीचर्स
लीक जानकारी के मुताबिक भारतीय वर्जन में वही फीचर्स मिल सकते हैं जो ग्लोबल मॉडल में दिए गए हैं। फोन में 6.59 इंच का फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया जा सकता है। कैमरा की बात करें तो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
प्रोसेसर और बैटरी होगी दमदार
कंपनी ने कंफर्म किया है कि भारतीय वेरिएंट में 3nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर मिलेगा। यह प्रोसेसर बेहतर गेमिंग और स्मूथ परफॉर्मेंस देने में मदद करेगा। फोन में 7025mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Hasselblad कैमरा और नया सॉफ्टवेयर
Oppo Find X9s में Hasselblad ट्यूनड ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलेगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करेगा। माना जा रहा है कि लॉन्च के बाद यह फोन प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में कड़ी टक्कर दे सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
