'आपको फनी वीडियो हम भेज दें' अखिलेश यादव की पोस्ट पर भड़के मंत्री राजभर, बोले- मुद्दे नहीं बचे तो मसखरेपन पर उतर आए

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा कि विपक्ष में रहने के बावजूद उनके पास उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा, इसलिए मसखरेपन पर उतर आए हैं। राजभर ने हफ्ता वसूली, एसी में बैठकर ट्वीट करने और फनी वीडियो भेजने तक का तंज कसा।

Aug 16, 2026 - 12:16
Aug 16, 2026 - 12:16
 0
'आपको फनी वीडियो हम भेज दें' अखिलेश यादव की पोस्ट पर भड़के मंत्री राजभर, बोले- मुद्दे नहीं बचे तो मसखरेपन पर उतर आए

लखनऊ। कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर अखिलेश यादव की राजनीति और उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहने के बावजूद अखिलेश यादव के पास अब उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह मसखरेपन पर उतर आए हैं। राजभर ने कहा कि यूपी सरकार गरीबों, महिलाओं, किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर काम कर रही है। वहीं अपराधियों को जहां होना चाहिए, वहां भेजा जा रहा है। उन्होंने अपनी सरकार के कामकाज का हवाला देते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

हफ्ता वसूलने वालों को लेकर भी साधा निशाना
ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि हफ्ता वसूलने वाले अब सिर्फ आपकी रैलियों में ही दिखाई देते हैं। उन्होंने अखिलेश यादव की सोशल मीडिया राजनीति पर भी तंज कसा। राजभर ने कहा कि आप कुछ पोस्ट करते हैं तो आपके चेले वाह-वाह करेंगे और आप खुश होंगे। दिल बहलाने के लिए ये तरीका बढ़िया है।

एसी में बैठकर ट्वीट करने पर भी तंज
कैबिनेट मंत्री ने अखिलेश यादव के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि अब आपकी आदत एसी में बैठकर ट्वीट करने की है तो जो मिले वही पोस्ट कर रहे हैं। राजभर ने आगे कहा कि कीजिए, अच्छा है। कहिएगा तो कुछ फनी वीडियो हम अपने युवा कार्यकर्ताओं से कह कर आपको भिजवा देंगे। पोस्ट करते रहिएगा।

यूपी की राजनीति में फिर आमने-सामने सपा और सुभासपा
ओपी राजभर के इस बयान को यूपी की सियासत में सपा और सुभासपा के बीच जारी राजनीतिक खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी लगातार तेज हो रही है। राजभर ने अपने बयान के जरिए जहां अखिलेश यादव की सोशल मीडिया गतिविधियों पर निशाना साधा, वहीं प्रदेश सरकार के कामकाज को भी मुद्दा बनाया। दूसरी तरफ उनका हमला इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में यूपी की राजनीति में सपा और सत्तापक्ष के बीच जुबानी जंग और तेज हो सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sushant Pratap Singh Sushant Pratap Singh is an Indian content creator, video producer, and media professional known for creating political explainer videos, digital journalism content, and social media campaigns. He has worked with UP News Network and specializes in video production, content writing, and social media management. Sushant Pratap Singh began his media career as a content creator and video producer associated with UP News Network. During his professional journey, he worked on political and social explainer content, digital journalism, and social media engagement. He has experience in producing and editing news videos, writing articles for digital platforms, and managing online audience engagement through social media strategies. His work also includes anchoring, on-camera presentation, and graphic design for digital media content. Skills-: Content Writing and Article Writing | Social Media Management | Anchoring and Presentation | Video Editing using Adobe Premiere Pro | Video Production | Graphic Design using Canva | Political and Social Explainer Content