त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है मोरिंगा, फेस पैक से मिल सकती है ग्लोइंग और हेल्दी स्किन

जानिए मोरिंगा फेस पैक प्राकृतिक रूप से मुंहासे, झुर्रियां और बेजान त्वचा को कैसे कम करता है। आसान घरेलू फेस पैक रेसिपी और इसके फायदे जानें।

May 10, 2026 - 11:30
 0
त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है मोरिंगा, फेस पैक से मिल सकती है ग्लोइंग और हेल्दी स्किन

आजकल बढ़ते प्रदूषण, खराब खानपान और तनाव का असर लोगों की त्वचा पर साफ दिखाई देने लगा है। दाग-धब्बे, मुंहासे, झुर्रियां और त्वचा की डलनेस जैसी समस्याएं आम हो चुकी हैं। ऐसे में लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट और केमिकल वाली क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार इनसे फायदा कम और नुकसान ज्यादा होता है। इसी बीच मोरिंगा यानी सहजन को त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जा रहा है। मोरिंगा की पत्तियां और फलियां कई पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। यही वजह है कि अब इसका उपयोग खाने के साथ-साथ स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी तेजी से बढ़ रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक मोरिंगा का फेस पैक त्वचा को प्राकृतिक चमक देने में मदद कर सकता है।

त्वचा की कई समस्याओं में मददगार है मोरिंगा
मोरिंगा में कई तरह के पोषक तत्व और बायो एक्टिव कंपाउंड पाए जाते हैं। इसमें विटामिन सी, फिनोलिक एसिड, फ्लेवोनॉयड, कैरोटीनॉयड, टैनिन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व मौजूद होते हैं। यही कारण है कि यह त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जानकारों के मुताबिक मोरिंगा त्वचा में कोलेजन बढ़ाने में मदद करता है, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम हो सकती हैं। इसके अलावा यह दाग-धब्बों को हल्का करने, मुंहासों को कम करने और त्वचा को हेल्दी बनाने में भी सहायक माना जाता है। मोरिंगा में मौजूद तत्व स्किन इंफेक्शन और घाव भरने में भी मदद कर सकते हैं।

ऐसे बनाएं मोरिंगा फेस पैक
मोरिंगा फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच मोरिंगा पाउडर या ताजी पत्तियों का पेस्ट लें। इसमें एक चम्मच शहद, थोड़ा गुलाब जल और कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। जिन लोगों की त्वचा ज्यादा ड्राई रहती है, वे इसमें एलोवेरा जेल भी मिला सकते हैं। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो नींबू का रस न मिलाएं। फेस पैक लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि किसी तरह की एलर्जी या जलन से बचा जा सके।

इस तरह करें इस्तेमाल
फेस पैक लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद चेहरे और गर्दन पर इसकी पतली परत लगाएं। करीब 15 से 20 मिनट बाद चेहरा साफ पानी से धो लें और मॉइस्चराइजर लगाएं। इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में दो से तीन बार किया जा सकता है। शहद त्वचा को नमी देता है, गुलाब जल त्वचा को फ्रेश रखता है और नींबू दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। ऐसे में मोरिंगा फेस पैक प्राकृतिक तरीके से त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में सहायक हो सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 2 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान Lucknow public College of professional studies से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।