न्यूयॉर्क के TIME100 गाला में नीता अंबानी का देसी जलवा, बनारसी साड़ी में बिखेरा शाही अंदाज

नीता अंबानी ने न्यूयॉर्क में आयोजित TIME100 गाला में सुरुचिपूर्ण आभूषण और साधारण मेकअप के साथ हथकरघा बनारसी साड़ी में सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

Apr 25, 2026 - 09:53
 0
न्यूयॉर्क के TIME100 गाला में नीता अंबानी का देसी जलवा, बनारसी साड़ी में बिखेरा शाही अंदाज

दुनिया के बड़े मंचों पर जहां ग्लैमर और वेस्टर्न फैशन का दबदबा रहता है, वहीं नीता अंबानी ने एक बार फिर भारतीय परंपरा की खूबसूरती को दुनिया के सामने पेश किया। न्यूयॉर्क में आयोजित TIME100 Gala में उन्होंने हैंडलूम बनारसी साड़ी पहनकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस खास मौके पर जब ज्यादातर सितारे गाउन और मॉडर्न आउटफिट में नजर आए, तब नीता अंबानी ने अपने सादगी भरे और पारंपरिक लुक से एक अलग पहचान बनाई। उनका यह अंदाज अब हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है।

बनारसी साड़ी में दिखा खास अंदाज
इस इवेंट में नीता अंबानी ने हैंडलूम बनारसी साड़ी पहनी, जिसे स्वदेश ब्रांड ने डिजाइन किया था। इस साड़ी में बेहद बारीक कारीगरी देखने को मिली। साड़ी पर सीक्वेंस, थ्रेड और मोटिफ्स का सुंदर काम किया गया था। खास बात यह रही कि इसमें मल्टीकलर के बड़े फूलों के डिजाइन बनाए गए थे, जो इसे और आकर्षक बना रहे थे। हर एक पैटर्न को हाथों से तैयार किया गया था, जिससे भारतीय हस्तकला की झलक साफ दिखाई दी।

ब्लाउज ने बढ़ाई लुक की खूबसूरती
साड़ी के साथ पहना गया ब्लाउज भी बेहद खास रहा। यह ब्लैक कलर का ब्लाउज मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। इसमें घना थ्रेडवर्क और हैंडक्राफ्ट डिटेलिंग की गई थी। ब्लाउज की बोट नेकलाइन ने इसे मॉडर्न टच दिया। इसकी फिटिंग इतनी बेहतरीन थी कि यह साड़ी के साथ पूरी तरह मेल खा रही थी और लुक को संतुलित बना रही थी।

जूलरी ने दिया शाही लुक
नीता अंबानी की जूलरी भी उनके लुक का खास हिस्सा रही। उन्होंने 101 कैरेट का पिंकिश-ब्राउन रोज-कट डायमंड चोकर सेट पहना था। इसमें पियर शेप डायमंड जड़ा हुआ था, जो काफी दुर्लभ माना जाता है। इस चोकर को छह लेयर वाली बसरा मोतियों की माला के साथ जोड़ा गया था, जिससे उनका लुक और भी रॉयल नजर आया। इसके साथ उन्होंने मैचिंग डायमंड रिंग भी पहनी, जो सादगी के साथ आकर्षक दिख रही थी।

मेकअप और हेयरस्टाइल रहा सादा
मेकअप की बात करें तो उन्होंने इसे बहुत हल्का और नेचुरल रखा। शार्प आइब्रो, छोटी काली बिंदी, हल्का स्मोकी आई मेकअप और ग्लॉसी पिंक लिप्स ने उनके लुक को और निखारा। चेहरे पर ज्यादा मेकअप न होने की वजह से उनकी स्किन फ्रेश और चमकदार नजर आई। बालों को सॉफ्ट वेव्स के साथ साइड पार्टिंग में स्टाइल किया गया, जिससे पूरा लुक और भी एलिगेंट लग रहा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।