मेरठ से भागकर हिमाचल में छुपे थे मुस्कान-साहिल… 20वें गवाह ने कोर्ट में खोले बड़े राज

Meerut News: मेरठ के सौरभ हत्याकांड में 20वें गवाह की गवाही के बाद केस अंतिम चरण में पहुंच गया है। गेस्ट हाउस मैनेजर ने बड़ा खुलासा किया है। अब 7 अप्रैल को 21वें गवाह की पेशी होगी और माना जा रहा है कि 15 अप्रैल तक कोर्ट इस मामले में फैसला सुना सकती है।

Apr 2, 2026 - 13:26
 0
मेरठ से भागकर हिमाचल में छुपे थे मुस्कान-साहिल… 20वें गवाह ने कोर्ट में खोले बड़े राज

Uttar Pradesh News: मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की सुनवाई अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। बुधवार को जिला जज कोर्ट में इस मामले के 20वें गवाह के बयान दर्ज किए गए। इस दौरान एक अहम खुलासा सामने आया, जिसने केस को नई दिशा दे दी है। कसौल स्थित पूर्णिमा गेस्ट हाउस के मैनेजर ने कोर्ट में बताया कि आरोपी मुस्कान और साहिल वहां पति-पत्नी बनकर रुके थे। इस गवाही के बाद अब 7 अप्रैल को 21वें गवाह की पेशी होगी, जिसे केस में बड़ा मोड़ माना जा रहा है।

गेस्ट हाउस मैनेजर की अहम गवाही
पीड़ित पक्ष के वकील विजय बहादुर सिंह के अनुसार, गेस्ट हाउस के मैनेजर अमन कुमार ने कोर्ट में महत्वपूर्ण दस्तावेज पेश किए। इनमें होटल का रजिस्टर, एंट्री रिकॉर्ड और दोनों आरोपियों के पहचान पत्र शामिल हैं। रजिस्टर में मार्च 2025 की एंट्री दर्ज है, जिसमें मुस्कान और साहिल ने खुद को पति-पत्नी बताते हुए कमरा लिया था। यह गवाही इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे हत्या के बाद दोनों के साथ रहने और फरार होने की पुष्टि हो सकती है।

21वें गवाह से जुड़े अहम तथ्य
अब इस मामले में अगली सुनवाई 7 अप्रैल को होगी, जिसमें 21वें गवाह के रूप में सौरभ के दोस्त संजीव पाल को बुलाया गया है। संजीव वही व्यक्ति हैं, जिनसे 8 मार्च 2025 को मुस्कान ने सौरभ के मोबाइल फोन से बात की थी। वकील के अनुसार, जब संजीव ने सौरभ से बात करने के लिए कॉल किया, तो मुस्कान ने फोन उठाकर उन्हें धमकाया और कहा कि वे दोनों साथ घूमने आए हैं और बार-बार कॉल कर परेशान न करें। यह गवाही केस की एक अहम कड़ी मानी जा रही है।

अब तक 20 गवाहों के बयान दर्ज
इस केस में अब तक कुल 20 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें सौरभ के परिवार के सदस्य, डॉक्टर, पुलिस अधिकारी, फोरेंसिक टीम, ड्रम विक्रेता, होटल मैनेजर, कैब चालक और अन्य महत्वपूर्ण लोग शामिल हैं। पुलिस द्वारा दाखिल चार्जशीट में कुल 35 गवाहों को शामिल किया गया है, जिनके आधार पर केस को मजबूत बनाया जा रहा है।

कब आ सकता है फैसला?
कानूनी जानकारों का मानना है कि 21वें गवाह के बयान के बाद कोर्ट में अंतिम बहस शुरू होगी। इसके बाद इस बहुचर्चित मामले में 15 अप्रैल तक फैसला आ सकता है। गौरतलब है कि मार्च में इस हत्याकांड को एक साल पूरा हो चुका है, जिससे अब सभी की नजरें कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।