हेडफोन लगाकर PUBG खेल रहा था युवक, अचानक 300 पार पहुंचा BP, ब्रेन हैमरेज से मौत

मेरठ के 22 वर्षीय युवक की PUBG खेलने के अत्यधिक सेवन के कारण अत्यधिक उच्च रक्तचाप और मस्तिष्क रक्तस्राव से मृत्यु हो गई। परिवार इस दुखद घटना से सदमे में है।

Feb 9, 2026 - 11:06
 0
हेडफोन लगाकर PUBG खेल रहा था युवक, अचानक 300 पार पहुंचा BP, ब्रेन हैमरेज से मौत

Uttar Pradesh News: मोबाइल गेमिंग की लत किस हद तक खतरनाक हो सकती है, इसका एक डरावना उदाहरण उत्तर प्रदेश के मेरठ से सामने आया है। गाजियाबाद में तीन बहनों की आत्महत्या की घटना के बाद अब मेरठ के खैरनगर इलाके में PUBG गेम की लत ने एक 22 वर्षीय युवक की जान ले ली। देर रात तक लगातार गेम खेलने के दौरान युवक का ब्लड प्रेशर अचानक इतना बढ़ गया कि दिमाग की नस फट गई। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इस घटना ने परिवार को तोड़कर रख दिया है और समाज के सामने मोबाइल गेमिंग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रात भर PUBG खेलता रहा युवक
मेरठ के खैरनगर गूलर वाली गली निवासी प्रॉपर्टी डीलर फारुक का इकलौता बेटा मोहम्मद कैफ 22 वर्ष शुक्रवार रात अपने कमरे में हेडफोन लगाकर मोबाइल पर PUBG गेम खेल रहा था। परिजनों के अनुसार कैफ को पिछले चार महीनों से ऑनलाइन गेमिंग की जबरदस्त लत लग गई थी। वह अक्सर पूरी-पूरी रात जागकर गेम खेलता रहता था। शुक्रवार देर रात करीब 3 बजे अचानक वह गेम खेलते-खेलते बेड से नीचे गिर पड़ा।

ब्लड प्रेशर 300 के पार पहुंचा
जब परिजन कमरे में पहुंचे तो कैफ की हालत बेहद गंभीर थी। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर यह देखकर हैरान रह गए कि उसका ब्लड प्रेशर 300 से भी अधिक था। हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत दिल्ली रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान मौत
दिल्ली के अस्पताल में कैफ ने दो दिनों तक जिंदगी और मौत से संघर्ष किया। लेकिन रविवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के मुताबिक अत्यधिक तनाव और लगातार उत्तेजना के कारण उसका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया, जिससे ब्रेन हैमरेज हुआ। यही उसकी मौत का मुख्य कारण बना।

रील से गेमिंग तक का सफर
कैफ के पिता फारुक ने बताया कि उनका बेटा पहले सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौकीन था। लेकिन कुछ महीनों पहले उसे PUBG गेम की ऐसी लत लगी कि उसने दिन और रात का फर्क ही भुला दिया। परिजनों ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
कैफ परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऑनलाइन गेम्स दिमाग में डोपामाइन का स्तर बढ़ा देते हैं, जिससे युवाओं को इसकी लत लग जाती है और इसका असर उनकी सेहत पर जानलेवा साबित हो सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।