रोज 45 रुपये जमा कर बन सकता है 25 लाख का फंड, LIC की ये 5 पॉलिसियां लोगों को कर रही आकर्षित

LIC की कई योजनाएं लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। जीवन आनंद, जीवन शिरोमणि, जीवन उमंग और जीवन तरुण जैसी पॉलिसियां कम निवेश में बड़ा फंड, गारंटीड रिटर्न, रिटायरमेंट इनकम और बच्चों के भविष्य की सुरक्षा का फायदा देती हैं। जानिए इन योजनाओं की खास बातें।

May 28, 2026 - 13:45
 0
रोज 45 रुपये जमा कर बन सकता है 25 लाख का फंड, LIC की ये 5 पॉलिसियां लोगों को कर रही आकर्षित

देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी LIC की योजनाएं आज भी करोड़ों लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं। गांव से लेकर शहर तक LIC की पॉलिसियों पर लोग भरोसा करते हैं। वजह साफ है, इनमें निवेश की सुरक्षा के साथ भविष्य के लिए अच्छा फंड तैयार करने का मौका मिलता है। अगर आप भी ऐसी स्कीम की तलाश में हैं, जिसमें कम जोखिम के साथ अच्छा रिटर्न मिल सके, तो LIC की कुछ खास योजनाएं आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। इनमें बच्चों के भविष्य, रिटायरमेंट और लाइफ कवर जैसी जरूरतों का भी ध्यान रखा गया है। आइए जानते हैं LIC की 5 ऐसी पॉलिसियों के बारे में, जो इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।

कम निवेश में बड़ा फंड तैयार करती है जीवन आनंद पॉलिसी
अगर आप कम बजट में भविष्य के लिए बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो LIC की जीवन आनंद योजना बेहतर विकल्प मानी जाती है। इसमें हर रोज करीब 45 रुपये या महीने के लगभग 1358 रुपये जमा करके शुरुआत की जा सकती है। यह छोटी रकम आगे चलकर करीब 25 लाख रुपये तक का फंड तैयार कर सकती है। इस योजना की न्यूनतम अवधि 15 साल है। मैच्योरिटी पूरी होने पर बोनस के साथ एकमुश्त रकम मिलती है। यह योजना उन लोगों के लिए खास मानी जाती है, जो सुरक्षित निवेश के साथ जीवन बीमा का लाभ भी चाहते हैं।

जीवन शिरोमणि में कम समय निवेश
LIC की जीवन शिरोमणि योजना उन लोगों के लिए बनाई गई है, जो बड़ी रकम निवेश करना चाहते हैं। यह एक नॉन-लिंक्ड लाइफ इंश्योरेंस प्लान है। इसकी खास बात यह है कि इसमें निवेश की अवधि कम होती है, जबकि लाभ लंबे समय तक मिलता रहता है। इस योजना में 1 करोड़ रुपये तक का सम एश्योर्ड लिया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर, अगर 30 साल का व्यक्ति 20 साल के लिए यह पॉलिसी लेता है, तो उसे केवल 4 साल तक सालाना करीब 7.59 लाख रुपये प्रीमियम देना होगा। इसके बाद लंबे समय तक योजना के लाभ मिलते रहते हैं।

रिटायरमेंट के बाद नियमित आय देती है जीवन उमंग
रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए LIC की जीवन उमंग योजना काफी लोकप्रिय मानी जाती है। इसमें प्रीमियम जमा करने की अवधि पूरी होने के बाद हर साल 8 प्रतिशत का गारंटीड मनीबैक मिलता है। यह रकम जीवनभर मिलती रहती है। इसके साथ किसी अनहोनी की स्थिति में परिवार को पूरा बीमा कवर भी मिलता है। यही वजह है कि यह योजना रिटायरमेंट प्लानिंग करने वालों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

बच्चों के भविष्य के लिए खास है जीवन तरुण योजना
अगर आप बच्चों की पढ़ाई और शादी को लेकर पहले से तैयारी करना चाहते हैं, तो LIC की जीवन तरुण योजना उपयोगी साबित हो सकती है। इसमें बच्चे के 25 साल का होने तक निवेश किया जाता है। जब बच्चा 20 से 25 साल की उम्र में पहुंचता है, तब हर साल मनीबैक के रूप में तय रकम मिलती है। पॉलिसी पूरी होने पर बोनस के साथ एक अच्छी एकमुश्त राशि भी मिलती है, जो बच्चे के करियर और भविष्य में मददगार साबित होती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।