भारत के आमों ने अमेरिका में मचाई धूम… Costco तक पहुंचा केसर आम, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप

Indian Mangoes In America: भारतीय आम अब अमेरिका के बड़े रिटेल स्टोर Costco तक पहुंच गए हैं। सिएटल में ‘केसर आम’ 20 डॉलर में बिक रहे हैं। भारत के कॉन्सुल जनरल प्रकाश गुप्ता ने इसे भारतीय स्वाद और संस्कृति की बड़ी सफलता बताया। आने वाले दिनों में अल्फांसो, दशहरी और लंगड़ा आम भी अमेरिकी बाजार में पहुंचेंगे।

May 17, 2026 - 12:27
 0
भारत के आमों ने अमेरिका में मचाई धूम… Costco तक पहुंचा केसर आम, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप

भारत की गर्मियों की सबसे खास पहचान अब सात समंदर पार अमेरिका तक पहुंच चुकी है। अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य के सिएटल इलाके में इस हफ्ते भारतीय आमों की एंट्री ने अलग ही माहौल बना दिया है। खास बात यह है कि अब भारतीय आम सिर्फ भारतीय दुकानों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि अमेरिका के बड़े रिटेल स्टोर Costco में भी बिकने लगे हैं। इससे भारतीय आमों की लोकप्रियता और बढ़ती नजर आ रही है। वेबसाइट पर दिख रही कीमतों के अनुसार, केसर आम के 4 आमों का एक पैक 20 डॉलर यानी करीब 1,919 रुपये में बेचा जा रहा है। भारत में इतनी कीमत में काफी ज्यादा आम खरीदे जा सकते हैं। सिएटल, लिनवुड, एडिसन और नॉर्थ ब्रंसविक जैसे कई शहरों में इन आमों की कीमत लगभग समान रखी गई है। इससे साफ है कि भारतीय आम अब अमेरिकी ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

सिएटल में दिखी मैंगो डिप्लोमेसी
अमेरिका के सिएटल में भारत के कॉन्सुल जनरल प्रकाश गुप्ता ने Fox-13 न्यूज पर भारतीय आमों का प्रचार किया। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल से लगातार कोशिश की जा रही थी कि भारतीय आम अमेरिका के बड़े रिटेल नेटवर्क तक पहुंच सकें। अब इसका असर दिखना शुरू हो गया है और Costco जैसे बड़े स्टोर्स में भारतीय आम बिक रहे हैं। प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भारत में आम केवल एक फल नहीं, बल्कि गर्मियों की पहचान और परिवार की यादों से जुड़ा एक खास एहसास है। अब वही स्वाद और भावना अमेरिका तक पहुंच रही है।

क्यों खास हैं भारत के आम?
भारत दुनिया में आम का सबसे बड़ा उत्पादक देश माना जाता है। दुनिया में होने वाले कुल आम उत्पादन का करीब आधा हिस्सा भारत में पैदा होता है। भारत के केसर, अल्फांसो, दशहरी और लंगड़ा जैसे आम अपनी मिठास, खुशबू और स्वाद के कारण पूरी दुनिया में मशहूर हैं। फिलहाल सिएटल में सबसे पहले केसर आम पहुंचे हैं। आने वाले हफ्तों में दूसरी वैरायटी के आम भी अमेरिकी बाजार में उतारे जाएंगे।

अमेरिकी बाजार में बढ़ रही भारतीय स्वाद की मांग
भारतीय आमों की अमेरिका में बढ़ती मांग को भारत के कृषि और व्यापार क्षेत्र के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। बड़े अमेरिकी स्टोर्स में जगह मिलने से भारतीय उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय पहचान और मजबूत होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इसी तरह भारतीय आमों की मांग बढ़ती रही तो आने वाले समय में अमेरिका के दूसरे शहरों में भी इनकी बिक्री तेजी से बढ़ सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।