40 दिन में 12 मैच... न्यूजीलैंड दौरे का पूरा शेड्यूल जारी, 7 साल बाद टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अक्टूबर-नवंबर 2026 में होने वाले भारत दौरे का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। भारतीय टीम 40 दिनों में 12 मैच खेलेगी, जिनमें 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट शामिल हैं। खास बात यह है कि 7 साल बाद भारत न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेलता नजर आएगा।

Jun 3, 2026 - 10:38
 0
40 दिन में 12 मैच... न्यूजीलैंड दौरे का पूरा शेड्यूल जारी, 7 साल बाद टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी न्यूजीलैंड दौरे का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। अक्टूबर और नवंबर 2026 में होने वाला यह दौरा भारतीय टीम के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। टीम इंडिया इस दौरे पर कुल 40 दिनों तक न्यूजीलैंड में रहेगी और इस दौरान 12 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगी। इन मैचों में 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मुकाबले शामिल हैं। यह दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा और 1 दिसंबर तक चलेगा। इस सीरीज की सबसे खास बात यह है कि न्यूजीलैंड अपने इतिहास में पहली बार किसी टीम की 12 मैचों वाली इतनी लंबी द्विपक्षीय सीरीज की मेजबानी करेगा। ऐसे में दोनों देशों के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह दौरा बेहद खास माना जा रहा है।

7 साल बाद न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेलेगा भारत
भारतीय टीम पिछले कई वर्षों से न्यूजीलैंड में सीमित ओवरों की सीरीज खेलती रही है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से यह दौरा खास रहेगा। भारत ने आखिरी बार न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज 2019 में खेली थी। वहीं सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारतीय टीम 2022 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड का दौरा करेगी।

22 अक्टूबर से शुरू होगी टी20 सीरीज
दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में पहले टी20 मुकाबले से होगी। दूसरा टी20 भी 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में होगा। चौथा टी20 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में जबकि पांचवां और अंतिम टी20 मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा।

4 नवंबर से वनडे मुकाबलों का रोमांच
टी20 सीरीज समाप्त होने के बाद 4 नवंबर को ऑकलैंड में पहला वनडे खेला जाएगा। दूसरा वनडे 7 नवंबर को वेलिंगटन और तीसरा मुकाबला 10 नवंबर को हैमिल्टन में होगा। वनडे सीरीज के अंतिम दो मैच 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगनेई में खेले जाएंगे।

19 नवंबर से होगी टेस्ट सीरीज
वनडे सीरीज के तीन दिन बाद टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। पहला टेस्ट 19 से 23 नवंबर के बीच वेलिंगटन में खेला जाएगा। दूसरा और अंतिम टेस्ट 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में आयोजित होगा। भारतीय टीम के लिए यह दौरा काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। 40 दिनों में 12 मुकाबलों की इस लंबी सीरीज में खिलाड़ियों की फिटनेस, प्रदर्शन और टीम संयोजन की कड़ी परीक्षा होगी। भारतीय प्रशंसकों को उम्मीद है कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड की धरती पर शानदार प्रदर्शन कर यादगार नतीजे हासिल करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।