राजमिस्त्री के घर आया था काम सिखने युवक…. फिर उस्ताद की पत्नी को ही लेकर हो गया फरार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

हमीरपुर में शागिर्द और उस्ताद की पत्नी के प्रेम प्रसंग का मामला, पुलिस ने समझौता कराकर पति-पत्नी को साथ कराया।

Mar 19, 2026 - 14:00
 0
राजमिस्त्री के घर आया था काम सिखने युवक…. फिर उस्ताद की पत्नी को ही लेकर हो गया फरार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है। यहां एक राजमिस्त्री के शागिर्द ने अपने ही उस्ताद की पत्नी को प्रेम जाल में फंसा लिया। मामला इतना बढ़ गया कि दो बच्चों की मां महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के घर रहने पहुंच गई। पति ने जब पत्नी को वहां देखा तो उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां काफी समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत कराया गया। फिलहाल यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

शागिर्द और उस्ताद की पत्नी के बीच बढ़ा प्यार
मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र का है। दिलीप सिंह नाम का व्यक्ति कानपुर में रहकर राजमिस्त्री का काम करता है। उसके पास बंडा गांव का रहने वाला युवक अभय काम सीखने आता था। इसी दौरान अभय और दिलीप की पत्नी के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि महिला अपने पति का घर छोड़कर अभय के घर पहुंच गई।

छिप-छिपकर मिलते थे दोनों
दिलीप ने आरोप लगाया कि अभय ने उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। दोनों छिप-छिपकर मिलने लगे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो दो दिन पहले अभय उसकी पत्नी को अपने साथ ले गया। पत्नी के अचानक गायब होने पर दिलीप को शक हुआ और वह सीधे अभय के घर पहुंच गया, जहां उसकी पत्नी मौजूद मिली।

पुलिस के सामने हुआ पूरा मामला
पत्नी के साथ जाने से इनकार करने पर दिलीप ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को बिवांर थाने ले गई। वहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई गई और पूरे मामले को समझने की कोशिश की गई।

महिला ने लगाए पति पर आरोप
थाने में महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीकर मारपीट करता है, जिसकी वजह से वह उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। इसी कारण उसने प्रेमी के साथ रहने का फैसला किया था। यह बात सुनकर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की।

समझौते के बाद साथ लौटी पत्नी
काफी देर की बातचीत और समझाइश के बाद महिला अपने पति के साथ रहने को तैयार हो गई। बिवांर थाना प्रभारी एसआई मोहम्मद सुल्तान ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है। साथ ही पति को चेतावनी दी गई है कि वह भविष्य में पत्नी के साथ मारपीट न करे, वरना उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।