बालों के झड़ने से हैं परेशान? करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए आसान और असरदार उपाय
बालों का झड़ना कम करने और बालों को मजबूत बनाने के लिए करीना कपूर की पोषण विशेषज्ञ रुजुता दिवेकर से सरल और प्राकृतिक हेयर केयर टिप्स सीखें।
आज के समय में बालों का झड़ना एक आम समस्या बन चुकी है, जो केवल उम्र या मौसम तक सीमित नहीं रही है। बदलती लाइफस्टाइल, खराब खान-पान और बढ़ता तनाव इसके मुख्य कारण बनते जा रहे हैं। खासकर गर्मियों में तेज धूप, पसीना और स्कैल्प में गंदगी इस समस्या को और बढ़ा देती है। ऐसे में लोग महंगे ट्रीटमेंट की बजाय आसान और सुरक्षित उपाय तलाशते हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की न्यूट्रिशनिस्ट ऋजुता दिवेकर ने कुछ खास और नेचुरल टिप्स साझा किए हैं, जो बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।
डाइट से जुड़ा है बालों का स्वास्थ्य
डॉक्टर के अनुसार, बालों की सेहत का सीधा संबंध हमारी डाइट से होता है। उन्होंने बताया कि कई लोग पतला दिखने के लिए चावल और कार्बोहाइड्रेट को अपनी डाइट से हटा देते हैं, जो गलत है। इससे शरीर के साथ-साथ बाल भी कमजोर हो जाते हैं। उनका कहना है कि अगर आप घने और मजबूत बाल चाहते हैं तो दिन में एक बार चावल जरूर खाना चाहिए।
सीजनल फलों का सेवन जरूरी
डॉक्टर बताती हैं कि लोकल और सीजनल फलों का सेवन बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अमरूद, आंवला और आम जैसे फलों में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में आयरन के स्तर को बेहतर करता है। जब हीमोग्लोबिन सही रहता है, तो बाल भी स्वस्थ रहते हैं और उनका झड़ना कम होता है।
दालें और प्रोटीन से मिलती है मजबूती
उन्होंने यह भी बताया कि दाल, राजमा और छोले जैसी चीजें बालों को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। अरहर, मसूर और मूंग की दाल में अमिनो एसिड, विटामिन B और फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि बालों की जड़ों को भी मजबूत बनाते हैं।
सीड्स और घरेलू उपाय भी असरदार
ऋजुता के अनुसार, हलीम या हरीम सीड्स बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इन्हें लड्डू या खीर में मिलाकर खाया जा सकता है। इससे शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और बाल घने व मजबूत बनते हैं।
ऑयल मसाज और सही देखभाल जरूरी
उन्होंने सलाह दी कि हफ्ते में एक बार बालों में तेल से मसाज जरूर करें और कम से कम 30 मिनट तक तेल लगा रहने दें। इसके बाद बाल धो लें। रोज कंघी करें और बालों में कम से कम केमिकल और हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
