4 साल के भांजे का गला काटकर ले ली थी जान, कोर्ट में नहीं दिखा जरा भी पछतावा... सगे मामा को मिली फांसी

Ghazipur News: गाजीपुर में 4 साल के मासूम दानियाल की हत्या के मामले में कोर्ट ने सगे मामा अमजद खान को फांसी की सजा सुनाई है। 2021 में हुई इस वारदात में आरोपी के भाई और बहनों ने भी उसके खिलाफ गवाही दी। कोर्ट ने इसे बेहद क्रूर अपराध माना।

Jun 12, 2026 - 11:29
 0
4 साल के भांजे का गला काटकर ले ली थी जान, कोर्ट में नहीं दिखा जरा भी पछतावा... सगे मामा को मिली फांसी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाले मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। करीब पांच साल पहले अपने ही 4 वर्षीय भांजे की बेरहमी से हत्या करने वाले सगे मामा को कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई है। इस मामले की सुनवाई के दौरान कुल 9 गवाह पेश किए गए। सबसे खास बात यह रही कि आरोपी के अपने भाई और तीन बहनों ने भी अदालत में उसके खिलाफ गवाही दी। अदालत ने इस अपराध को क्रूरता की सभी सीमाएं पार करने वाला कृत्य मानते हुए आरोपी को फांसी की सजा और 50 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है। फैसले के बाद यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

नशे की हालत में की थी मासूम भांजे की हत्या
यह घटना 21 अक्टूबर 2021 की है। गहमर थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी अमजद खान कथित तौर पर नशे की हालत में घर पहुंचा था। उसकी बहन और उसका चार वर्षीय बेटा दानियाल पिछले करीब एक साल से उसके घर में रह रहे थे। आरोप है कि अमजद ने आंगन में खेल रहे मासूम दानियाल को कमरे में बुलाया और पलंग पर लिटाने के बाद धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को भागने से पहले पकड़ लिया। अगले दिन 22 अक्टूबर 2021 को दानियाल के चाचा अरबाज खान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

भाई और बहनों की गवाही ने मजबूत किया केस
सहायक शासकीय अधिवक्ता अखिलेश सिंह के अनुसार, मामले की सुनवाई के दौरान कुल 9 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। इनमें आरोपी अमजद खान की तीन बहनें और एक भाई भी शामिल थे। परिवार के सदस्यों द्वारा दी गई गवाही इस मामले में महत्वपूर्ण साबित हुई और अदालत ने सभी साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए फैसला सुनाया।

कोर्ट में नहीं दिखा पछतावा, सुनाई गई फांसी
सजा सुनाने से पहले अपर सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह ने आरोपी से पूछा कि क्या उसे अपने किए पर पछतावा है। इस पर अमजद ने साफ कहा कि उसे कोई पछतावा नहीं है। इतना ही नहीं, उसने अदालत में यह भी कहा कि जो भी उससे उलझेगा, वह उसे मार देगा। आरोपी के इस रवैये को देखते हुए अदालत ने कहा कि उसने अपने ही मासूम भांजे की जिस निर्ममता से हत्या की, वह अत्यंत जघन्य अपराध है। अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा और 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इस फैसले को पीड़ित परिवार के लिए न्याय के रूप में देखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।