पेन उठाने झुका था मासूम… टीचर ने मारी छड़ी, आंख में लगी ऐसी चोट कि हमेशा के लिए धुंधला गया उजाला

गाजियाबाद में टीचर की छड़ी लगने से 14 वर्षीय छात्र की आंख गंभीर रूप से घायल हो गई। ऑपरेशन के बाद भी एक आंख से दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Mar 1, 2026 - 14:31
 0
पेन उठाने झुका था मासूम… टीचर ने मारी छड़ी, आंख में लगी ऐसी चोट कि हमेशा के लिए धुंधला गया उजाला

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है। वेव सिटी थाना क्षेत्र के एक स्कूल में टीचर की पिटाई से 14 वर्षीय छात्र की आंख पर गहरी चोट लग गई। आरोप है कि शिक्षिका द्वारा मारी गई छड़ी सीधे छात्र की दायीं आंख में लगी, जिससे आंख लहूलुहान हो गई और उसकी रोशनी चली गई। घटना के बाद छात्र के परिजनों ने वेव सिटी थाने में शिक्षिका समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पेन उठाने झुका था छात्र, तभी लगी छड़ी
जानकारी के अनुसार, महरौली गांव निवासी प्रवीण का बेटा वंश गांव के ही एक स्कूल में कक्षा 9 में पढ़ता है। 20 दिसंबर 2025 को वह रोज की तरह स्कूल गया था। आरोप है कि क्लास के दौरान उसका पेन नीचे गिर गया। जब वह पेन उठाने के लिए झुका, तभी शिक्षिका ने उसे दंड देने के लिए छड़ी मारी। छड़ी का कोना उसकी दायीं आंख में जा लगा और तुरंत खून बहने लगा। परिजनों का कहना है कि छड़ी का हिस्सा आंख में घुस गया, जिससे आंख की रोशनी प्रभावित हो गई।

हालत बिगड़ी तो निजी अस्पताल में भर्ती
आरोप है कि घटना के बाद स्कूल के प्रिंसिपल ने गांव के ही एक डॉक्टर से इलाज कराया और बच्चे को घर भिजवा दिया। लेकिन कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। आंख के आसपास सूजन बढ़ गई और उसे तेज दर्द होने लगा। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां दो दिन इलाज चला, पर आराम नहीं मिला। बाद में दूसरे डॉक्टरों को दिखाया गया और अंत में नोएडा के एक आई सेंटर में ऑपरेशन कराया गया।

काला मोतियाबिंद और फटा पर्दा
डॉक्टरों ने बताया कि गंभीर चोट के कारण छात्र की आंख में काला मोतियाबिंद हो गया है और आंख का पर्दा फट गया है। पिता का कहना है कि अभी तक बच्चे को एक आंख से बिल्कुल दिखाई नहीं दे रहा है। परिजनों ने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ बीएसए, डीआईओएस और जिलाधिकारी से भी शिकायत की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।