ईरान की जेल में 57 दिन बंद रहा गाजियाबाद का इंजीनियर, अचानक आया फोन… मैं रिहा हो गया हूं

गाजियाबाद के मर्चेंट नेवी इंजीनियर केतन मेहता को 57 दिन बाद ईरान की जेल से रिहा कर दिया गया है। फिलहाल वह भारतीय दूतावास की निगरानी में हैं और जल्द भारत लौटेंगे।

Mar 11, 2026 - 14:26
 0
ईरान की जेल में 57 दिन बंद रहा गाजियाबाद का इंजीनियर, अचानक आया फोन… मैं रिहा हो गया हूं

ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच गाजियाबाद के एक परिवार के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। गाजियाबाद के रहने वाले मर्चेंट नेवी इंजीनियर केतन मेहता को 57 दिन बाद ईरान की जेल से रिहा कर दिया गया है। फिलहाल उन्हें भारतीय दूतावास की निगरानी में एक होटल में रखा गया है। उनकी सेहत सामान्य होने के बाद उन्हें भारत वापस लाने की तैयारी की जा रही है। बेटे की रिहाई की खबर मिलते ही परिवार में खुशी और भावुकता का माहौल बन गया है और अब सभी को उनके सुरक्षित घर लौटने का इंतजार है।

ईरान के कोस्ट गार्ड ने किया था गिरफ्तार
गाजियाबाद की डीएलएफ कॉलोनी में रहने वाले केतन मेहता दुबई की एक तेल कंपनी में थर्ड इंजीनियर के पद पर काम करते हैं। 6 फरवरी 2026 को ईरान के बंदरगाह क्षेत्र में ईरानी कोस्ट गार्ड ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें तेहरान की जेल में रखा गया था। इस घटना की खबर मिलते ही परिवार बेहद चिंतित हो गया था और उनकी रिहाई के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

परिवार ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
केतन के पिता मुकेश मेहता ने बेटे की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय से मदद की अपील की थी। परिवार की गुहार के बाद भारतीय दूतावास ने मामले में सक्रियता दिखाई और कानूनी प्रक्रिया के जरिए केतन को रिहा कराने की कोशिशें शुरू कर दीं। बताया जाता है कि केतन मेहता ने जून 2025 में मरीन इंजीनियर के रूप में कंपनी ज्वाइन की थी। काम के दौरान वह तेल टैंकर से जुड़े कार्यों के लिए ईरान और खाड़ी देशों के बीच यात्रा करते थे।

बेटे की आवाज सुनते ही भावुक हुआ परिवार
परिवार के अनुसार 31 दिसंबर को केतन से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। उस समय उन्होंने बताया था कि वह तीन-चार दिन में दुबई लौटने वाले हैं। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया और कई दिनों तक परिवार को उनकी कोई खबर नहीं मिली। बाद में 10 जनवरी को पता चला कि ईरान के कोस्ट गार्ड ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। करीब दो महीने की चिंता और इंतजार के बाद मुकेश मेहता के फोन पर कॉल आई। दूसरी ओर उनके बेटे केतन की आवाज थी। उन्होंने कहा, “पापा, मैं रिहा हो गया हूं।” बेटे की आवाज सुनते ही परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फिलहाल केतन भारतीय दूतावास की निगरानी में हैं और जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें जल्द भारत लाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।