बेटी की शादी से पहले उठी पिता की अर्थी, छुट्टी न मिलने से आहत शिक्षामित्र की संदिग्ध मौत

फतेहपुर में एक शिक्षा मित्र और बीएलओ ने कथित तौर पर अपनी बेटी की शादी से पहले छुट्टी न मिलने के कारण आत्महत्या कर ली। परिवार ने विरोध प्रदर्शन किया और जांच की मांग की।

Mar 1, 2026 - 09:51
Mar 1, 2026 - 09:52
 0
बेटी की शादी से पहले उठी पिता की अर्थी, छुट्टी न मिलने से आहत शिक्षामित्र की संदिग्ध मौत

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिला के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के आलियाबाद गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां शिक्षामित्र और बीएलओ पद पर कार्यरत अखिलेश सविता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बेटी की शादी से ठीक पहले पिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को रखकर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गए और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।

8 मार्च को थी बेटी की शादी
जानकारी के अनुसार, अखिलेश सविता की बेटी की शादी 8 मार्च को तय थी। परिजनों का आरोप है कि उनकी ड्यूटी एसआईआर में बीएलओ के पद पर लगी थी और उन्हें लंबे समय से छुट्टी नहीं मिल रही थी। वह लगातार अधिकारियों से अवकाश की मांग कर रहे थे। परिजनों का कहना है कि उन्होंने बिंदकी के उपजिलाधिकारी को भी इस बारे में अवगत कराया था, लेकिन फिर भी छुट्टी नहीं मिली।

मानसिक तनाव में थे अखिलेश
परिवार का आरोप है कि छुट्टी न मिलने के कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान थे। बेटी की शादी की तैयारी के लिए जरूरी सामान की खरीदारी भी नहीं हो पाई थी। इस वजह से वह अंदर ही अंदर टूट चुके थे। परिजनों का कहना है कि इसी तनाव में आकर उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। हालांकि पुलिस ने अभी तक मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

नेताओं और शिक्षकों ने उठाए सवाल
घटना की सूचना पर कांग्रेसी नेता शिवाकांत तिवारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। मृतक के साथियों और अन्य शिक्षकों ने भी अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि समय पर छुट्टी मिल जाती तो शायद यह घटना नहीं होती। इस मामले में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों अधिकारियों ने कोई बयान देने से इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से देखा जा रहा है।

(रिपोर्टः देवेंद्र सिंह, फतेहपुर)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।