Volume 1 पर चला कोर्ट का डंडा… हाईकोर्ट ने हनी सिंह-बादशाह को लगाई फटकार, सभी प्लेटफॉर्म से हटाने का दिया आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने हनी सिंह और बादशाह के गाने ‘वॉल्यूम 1’ को अश्लील और अपमानजनक बताते हुए सभी प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश दिया है। जानिए पूरा विवाद और कोर्ट की सख्त टिप्पणी।

Apr 3, 2026 - 12:21
 0
Volume 1 पर चला कोर्ट का डंडा… हाईकोर्ट ने हनी सिंह-बादशाह को लगाई फटकार, सभी प्लेटफॉर्म से हटाने का दिया आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने मशहूर सिंगर हनी सिंह और बादशाह के पुराने गाने ‘वॉल्यूम 1’ को लेकर सख्त रुख अपनाया है। करीब 26 साल पुराने इस गाने को कोर्ट ने बेहद अश्लील और महिलाओं के लिए अपमानजनक बताया है। अदालत ने आदेश दिया है कि इस गाने को सभी सोशल मीडिया और म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाया जाए। कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि इस गाने को देखकर न्यायालय की अंतरात्मा झकझोर जाती है और इस तरह का कंटेंट किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

महिलाओं के प्रति अभद्र कंटेंट पर आपत्ति
कोर्ट ने साफ कहा कि ‘वॉल्यूम 1’ में महिलाओं के प्रति इस्तेमाल किए गए शब्द बेहद अभद्र और अश्लील हैं। यह कंटेंट समाज के लिए गलत संदेश देता है और इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बने रहने की अनुमति नहीं दी जा सकती। यह गाना साल 2000 में रिलीज हुआ था और उस समय भी इसे लेकर विवाद हुआ था।

गाने को लेकर पहले भी हुआ था विवाद
जब यह गाना रिलीज हुआ था, तब भी इसके बोलों पर सवाल उठे थे। उस समय बादशाह ने कहा था कि उन्होंने इस गाने के बोल नहीं लिखे हैं। बाद में हनी सिंह ने एक इवेंट में स्वीकार किया कि गाने के बोल उन्होंने ही लिखे थे। यह गाना उस दौर में आया था जब हनी सिंह ‘माफिया मुंडीर’ नाम के हिप-हॉप ग्रुप का हिस्सा थे।

माफिया मुंडीर ग्रुप और कलाकार
माफिया मुंडीर ग्रुप में हनी सिंह के अलावा रफ्तार, बादशाह, मनी औजला, लिल गोलू और दे स्टार जैसे कलाकार शामिल थे। बाद में यह ग्रुप टूट गया और सभी कलाकारों ने अलग-अलग गाने रिलीज करना शुरू कर दिया। इस दौरान हनी सिंह के कुछ बयानों को लेकर भी विवाद हुआ था, जिसके लिए उन्होंने बाद में माफी मांगी थी।

पहले भी गानों पर उठे सवाल
यह पहला मामला नहीं है जब हनी सिंह या बादशाह के गानों पर विवाद हुआ हो। हनी सिंह के ‘मैनिएक’ और ‘मैं हूं वूमेनाइजर’ जैसे गानों पर भी अभद्रता के आरोप लगे थे। वहीं बादशाह का ‘टटीरी’ गाना भी हाल ही में सोशल मीडिया से हटाया गया था। इस गाने को लेकर हरियाणा महिला आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग ने बादशाह को समन भेजा था, लेकिन वह पेश नहीं हुए। बाद में उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।