भारत में लॉन्च हुई Xiaomi 17 सीरीज: 200MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ आया Xiaomi 17 Ultra
Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को भारत में Leica कैमरों, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, शक्तिशाली बैटरी और प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है।
Xiaomi ने भारत में अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने मंगलवार दोपहर इन दोनों स्मार्टफोनों को भारतीय बाजार में पेश किया। यह फोन Xiaomi 17 सीरीज के तहत लॉन्च किए गए हैं। खास बात यह है कि इस सीरीज के कैमरा सिस्टम के लिए कंपनी ने जर्मनी की मशहूर लेंस निर्माता कंपनी Leica के साथ साझेदारी की है। इस वजह से इन स्मार्टफोनों में बेहतर फोटोग्राफी अनुभव मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Xiaomi 17 Ultra के दमदार फीचर्स
Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 3500 निट्स तक जाती है। फोन का वजन 218.4 ग्राम है और इसमें एल्यूमीनियम एलॉय फ्रेम दिया गया है। साथ ही इसमें धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग भी दी गई है। यह फोन व्हाइट और ब्लैक दो रंगों में उपलब्ध है। बैटरी की बात करें तो इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। फोन 90W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। कैमरे के मामले में भी यह फोन काफी दमदार है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 200MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 50MP का फ्रंट कैमरा भी है, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग बेहतर तरीके से की जा सकती है। 200MP कैमरे में 75 से 100mm का मैकेनिकल ऑप्टिकल जूम भी मिलता है।
Xiaomi 17 के स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi 17 में 6.3 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। इस फोन का वजन 191 ग्राम है और इसमें भी IP68 सर्टिफिकेशन दिया गया है। यह फोन वेंचर ग्रीन, आइस ब्लू और क्लासिक ब्लैक तीन रंगों में उपलब्ध होगा। फोन में 6300mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
प्रोसेसर, सॉफ्टवेयर और कीमत
दोनों स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर चलते हैं और इनमें Xiaomi HyperOS 3.5 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। कीमत की बात करें तो Xiaomi 17 Ultra को भारत में 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में 1,39,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा, जिससे इसकी प्रभावी कीमत 1,29,999 रुपये हो जाएगी। अर्ली बर्ड ऑफर 13 से 17 मार्च तक चलेगा। इस दौरान खरीदारी करने पर ग्राहकों को 19,999 रुपये कीमत वाला Xiaomi Professional Photography Kit Pro मुफ्त मिलेगा। वहीं Xiaomi 17 की कीमत 89,999 रुपये रखी गई है, जो 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। दोनों फोन 18 मार्च से Amazon, Xiaomi की वेबसाइट और कंपनी के रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
