अमेरिकी संसद में ट्रंप का दावा, मैं दखल न देता तो 3.5 करोड़ लोग मर जाते… टला परमाणु युद्ध

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि 2025 में भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान उनके हस्तक्षेप से युद्ध टला और लाखों लोगों की जान बची, हालांकि भारत ने इस दावे को खारिज किया है।

Feb 25, 2026 - 10:21
 0
अमेरिकी संसद में ट्रंप का दावा, मैं दखल न देता तो 3.5 करोड़ लोग मर जाते… टला परमाणु युद्ध

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव रोकने का बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने समय पर हस्तक्षेप नहीं किया होता तो हालात बेहद खतरनाक हो सकते थे और लाखों लोगों की जान जा सकती थी। ट्रंप ने यह बात अमेरिकी संसद (United States Congress) को संबोधित करते हुए कही। अपने भाषण में उन्होंने दुनिया के कई संघर्षों को रोकने का जिक्र किया और इसी दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध टालने का श्रेय भी खुद को दिया। उन्होंने कहा कि उस समय स्थिति परमाणु टकराव तक पहुंच सकती थी।

ट्रंप बोले- शहबाज शरीफ ने कहा, 35 मिलियन लोगों की जान बची
ट्रंप ने दावा किया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उनसे कहा था कि अगर अमेरिका ने दखल नहीं दिया होता तो करीब 35 मिलियन लोग मारे जा सकते थे। ट्रंप के मुताबिक साल 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव काफी बढ़ गया था और उनकी कूटनीतिक पहल से हालात शांत हुए। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी नेतृत्व से फोन पर बात कर तनाव कम कराया। हालांकि भारत सरकार पहले भी कई बार स्पष्ट कर चुकी है कि किसी बाहरी दबाव की वजह से सीजफायर नहीं किया गया था और ट्रंप का दावा सही नहीं है।

ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगी थी मदद
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव उस समय बढ़ा जब भारत ने कथित ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर हमले किए। भारतीय सेना ने कराची समेत अन्य जगहों पर ड्रोन कार्रवाई की, जिससे पाकिस्तान को नुकसान हुआ। अमेरिका ने भी माना कि हालात बिगड़ने पर पाकिस्तान ने सबसे पहले अमेरिका से मदद मांगी थी। ट्रंप का कहना है कि भारत की सख्त कार्रवाई से डरकर ही पाकिस्तान बातचीत के लिए तैयार हुआ।

200% टैरिफ की धमकी का भी किया जिक्र
अपने भाषण में ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने दोनों देशों को चेतावनी दी थी कि अगर लड़ाई नहीं रुकी तो उन पर 200% टैरिफ लगाया जाएगा। उनके अनुसार इस आर्थिक दबाव के बाद दोनों परमाणु हथियार संपन्न पड़ोसी देशों के बीच युद्ध रुक गया। हालांकि भारत ने इस दावे को पहले भी खारिज किया है और कहा है कि फैसले पूरी तरह द्विपक्षीय थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।