इलेक्ट्रिक कार बाजार में टाटा की बड़ी तैयारी, तीन नई EV जल्द होंगी लॉन्च

टाटा मोटर्स भारत में बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अपनी बढ़त को मजबूत करने के लिए टियागो ईवी फेसलिफ्ट, अविन्या और सिएरा ईवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

Feb 28, 2026 - 15:12
 0
इलेक्ट्रिक कार बाजार में टाटा की बड़ी तैयारी, तीन नई EV जल्द होंगी लॉन्च

भारत में कम रनिंग कॉस्ट और सस्ते मेंटेनेंस की वजह से इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। अब कई लोग अपनी पुरानी पेट्रोल और डीजल कार छोड़कर EV की तरफ रुख कर रहे हैं। इसी बढ़ती मांग को देखते हुए Tata Motors लगातार नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में कंपनी ने पंच ईवी का नया मॉडल पेश किया था। अब टाटा भारत में तीन और नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की योजना बना रही है। इन गाड़ियों में नई टियागो ईवी फेसलिफ्ट, अविन्या और सिएरा ईवी शामिल हैं।

नई टियागो ईवी फेसलिफ्ट में मिलेंगे आधुनिक फीचर्स
टाटा की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tata Tiago EV अब नए अवतार में आने वाली है। कंपनी इसके फेसलिफ्ट मॉडल पर काम कर रही है और हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। नई टियागो ईवी पहले से ज्यादा आकर्षक डिजाइन और बेहतर फीचर्स के साथ आ सकती है। इसमें नई LED हेडलाइट्स, स्टाइलिश DRLs और नया बंपर दिया जा सकता है। पहली बार इसमें 360-डिग्री कैमरा और सनरूफ मिलने की संभावना है। कार के अंदर बड़ी टचस्क्रीन और नया स्टीयरिंग व्हील भी दिया जा सकता है। रेंज में भी सुधार हो सकता है और माना जा रहा है कि इसमें पंच ईवी वाली 30 kWh बैटरी दी जा सकती है।

प्रीमियम सेगमेंट में उतरेगी टाटा अविन्या
Tata Avinya टाटा की प्रीमियम सब-ब्रांड की पहली कार होगी, जिसे 2026 के अंत तक पेश किया जा सकता है। यह एक लग्जरी और हाई-टेक इलेक्ट्रिक कार होगी। इसे जगुआर लैंड रोवर के खास EMA प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। इसका डिजाइन स्पोर्टबैक जैसा होगा और यह सड़क पर बेहद अलग और भविष्य की कार जैसी दिखेगी।

सिएरा ईवी दे सकती है 500 किमी तक की रेंज
Tata Sierra EV टाटा की मोस्ट अवेटेड गाड़ियों में से एक है। कंपनी इसके पेट्रोल-डीजल मॉडल को लॉन्च कर चुकी है और अब इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तैयारी में है। इसे अप्रैल से जून 2026 के बीच लॉन्च किया जा सकता है। इसमें दो या तीन बैटरी विकल्प मिल सकते हैं। यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 450 से 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकती है और इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी होगी। डिजाइन काफी हद तक ICE मॉडल जैसा रहेगा, लेकिन इलेक्ट्रिक लुक के लिए कुछ बदलाव किए जाएंगे।

EV बाजार में टाटा नंबर-1
भारत के इलेक्ट्रिक कार बाजार में Tata Motors की 50 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी है। जनवरी महीने में भी कंपनी ने सबसे ज्यादा EV की बिक्री की थी। हैचबैक से लेकर SUV तक अलग-अलग सेगमेंट में कारें पेश कर टाटा बाजार में अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। अपनी बढ़त कायम रखने के लिए कंपनी इस साल तीन नई और दमदार इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च करने जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।