मंगेतर के सामने युवती से गैंगरेप... लॉन्ग ड्राइव पर निकले कपल को 7 बदमाशों ने घेरा, दिल दहला देने वाली वारदात

असम के सिलचर में मंगेतर के सामने युवती से गैंगरेप और लूट की घटना ने लोगों को झकझोर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, अन्य की तलाश जारी है।

Feb 26, 2026 - 11:43
Feb 26, 2026 - 16:55
 0
मंगेतर के सामने युवती से गैंगरेप... लॉन्ग ड्राइव पर निकले कपल को 7 बदमाशों ने घेरा, दिल दहला देने वाली वारदात

असम के सिलचर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक जघन्य घटना सामने आई है। यहां रामनगर बाईपास रोड पर 28 वर्षीय युवती के साथ उसके मंगेतर के सामने ही सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने न केवल हैवानियत की सारी हदें पार कीं, बल्कि पीड़िता से पैसे भी वसूल लिए। इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

लॉन्ग ड्राइव पर निकले थे, रास्ते में घेर लिया
जानकारी के अनुसार घटना 19 फरवरी की रात की है। पीड़िता अपने होने वाले पति यानी मंगेतर के साथ कार में लॉन्ग ड्राइव पर निकली थी। जब दोनों रामनगर बाईपास के पास पहुंचे, तभी बदमाशों के एक समूह ने उनकी कार को घेर लिया। पीड़िता की शिकायत के अनुसार करीब सात लोगों ने उन्हें रोका और जबरन युवती को कार से बाहर खींच लिया।

चाकू की नोक पर मंगेतर को बंधक, फिर वारदात
आरोप है कि बदमाशों ने चाकू की नोक पर मंगेतर को बंधक बना लिया और युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान आरोपियों ने दोनों को लगातार धमकाया। घटना यहीं खत्म नहीं हुई, बल्कि बदमाशों ने पीड़िता से पैसे भी छीने।

10 हजार ट्रांसफर कराए, कुल 20 हजार की लूट
मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने डरा-धमकाकर पीड़िता से 10,000 रुपये अपने खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। उनके पास जो नकद पैसे थे, वह भी छीन लिए गए। इस तरह आरोपियों ने कुल मिलाकर करीब 20 हजार रुपये लूट लिए।

पुलिस कार्रवाई और लोगों में गुस्सा
मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के अनुसार पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है और मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए जा चुके हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद सिलचर सहित पूरे असम में गुस्से की लहर है और सोशल मीडिया पर लोग आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

नेताओं की प्रतिक्रिया, सख्त कार्रवाई की मांग
राजनीतिक स्तर पर भी इस घटना की तीखी निंदा हो रही है। सुष्मिता देव सहित कई नेताओं ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और गृह विभाग से जल्द न्याय सुनिश्चित करने को कहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।