विशाखापत्तनम में आया शिवम दुबे का तूफान, 15 गेंदों में जड़ी भारत की तीसरी सबसे तेज फिफ्टी
भारतीय टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने विशाखापत्तम टी20 में ऐसी विस्फोटक बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया और साफ कर दिया कि वह किस इरादे से आए हैं।
भारतीय टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने विशाखापत्तम टी20 में ऐसी विस्फोटक बल्लेबाजी की, जिसने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को रोमांच से भर दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत एक समय दबाव में नजर आ रहा था। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे दुबे के समय टीम का स्कोर 9वें ओवर में 4 विकेट पर 63 रन था। ऐसे नाजुक मौके पर दुबे ने जिम्मेदारी संभाली और कुछ ही गेंदों में मैच का रुख पलट दिया।
पहली गेंद पर मारा छक्का और मचाया बवाल
शिवम दुबे ने क्रीज पर कदम रखते ही आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया और साफ कर दिया कि वह किस इरादे से आए हैं। 11वें ओवर के बाद वह 6 गेंदों में 12 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की लय तोड़ दी।
ईश सोढ़ी का ओवर बना टर्निंग पॉइंट
12वें ओवर में जब ईश सोढ़ी गेंदबाजी करने आए, तब दुबे ने उन्हें पूरी तरह निशाने पर ले लिया। इस ओवर में कुल 29 रन बने, जिनमें से 28 रन शिवम दुबे के बल्ले से आए। इस ओवर में दुबे ने तीन छक्के और दो चौके जड़कर मुकाबले को भारत की पकड़ में ला दिया।
15 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
शिवम दुबे ने सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके साथ ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए तीसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह कारनामा सिर्फ चुनिंदा बल्लेबाज ही कर पाए थे। दुबे की यह पारी न सिर्फ तेज थी, बल्कि टीम को संकट से निकालने वाली भी साबित हुई।
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज फिफ्टी
- 12 गेंद – युवराज सिंह vs इंग्लैंड, डरबन (2007)
- 14 गेंद – अभिषेक शर्मा vs न्यूजीलैंड, गुवाहाटी (2026)
- 15 गेंद – शिवम दुबे vs न्यूजीलैंड, विशाखापत्तम (2026)
- 16 गेंद – हार्दिक पांड्या vs दक्षिण अफ्रीका, अहमदाबाद (2025)
- 17 गेंद – अभिषेक शर्मा vs इंग्लैंड, वानखेड़े (2025)
दुबे की पारी ने बढ़ाया टीम इंडिया का आत्मविश्वास
शिवम दुबे की यह विस्फोटक बल्लेबाजी सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने टीम इंडिया को मुश्किल स्थिति से निकालकर मजबूत स्कोर की ओर बढ़ाया। इस पारी के साथ दुबे ने यह भी दिखा दिया कि बड़े मैचों में दबाव झेलने और तेजी से रन बनाने की काबिलियत उनमें भरपूर है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0