'भाजपा सबसे बड़ी गौ हत्यारी पार्टी', बदायूं में बीजेपी सरकार पर फिर बरसे शंकराचार्य, बोले- गाय को माता घोषित करो, नहीं तो जनता देगी जवाब

बदायूं में गविष्ठि यात्रा के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी आदित्यनाथ को दी गई 40 दिन की चेतावनी का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार गाय को पशु नहीं, माता घोषित करे, वरना जनता बदलाव करेगी। उन्होंने मोदी सरकार पर भी गौ संरक्षण को लेकर तीखा हमला बोला।

Jun 27, 2026 - 18:35
Jun 27, 2026 - 18:36
 0
'भाजपा सबसे बड़ी गौ हत्यारी पार्टी', बदायूं में बीजेपी सरकार पर फिर बरसे शंकराचार्य, बोले- गाय को माता घोषित करो, नहीं तो जनता देगी जवाब

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपनी 81 दिवसीय गविष्ठि यात्रा के दौरान शनिवार को बदायूं में केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर गौ संरक्षण के मुद्दे को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में गौमाता की पूजा की बात तो की जाती है, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में आज भी गाय को केवल एक पशु माना जाता है। यदि सरकार वास्तव में गौभक्त है तो उसे सबसे पहले गाय को राष्ट्रमाता घोषित करना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि यदि सरकार यह नहीं करती है तो जनता को अपने मतदान के माध्यम से जवाब देना चाहिए।

अंग्रेजों की नीति और वर्तमान सरकारों पर उठाए सवाल
शंकराचार्य ने आरोप लगाया कि अंग्रेजों ने भारतीय संस्कृति को कमजोर करने के लिए गाय को केवल एक पशु का दर्जा दिया और दुर्भाग्य यह है कि स्वतंत्र भारत की सरकारें भी उसी सोच को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज भी बच्चों को पाठ्यपुस्तकों में पढ़ाया जा रहा है कि गाय एक पशु है, जबकि भारतीय परंपरा में गौ विश्वस्य माता का संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक यह सोच नहीं बदलेगी, तब तक देश अपनी सांस्कृतिक पहचान को पूरी तरह स्थापित नहीं कर पाएगा।

मोदी सरकार पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए शंकराचार्य ने कहा कि कभी देश में नारा दिया गया था नरेंद्र मोदी को मतदान, गौमाता को जीवनदान, लेकिन दो पूर्ण कार्यकाल और तीसरे कार्यकाल के आधे समय के बाद भी गौमाता की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया कि गौशालाओं की हालत खराब है और सरकार गौ संरक्षण के अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस स्थान पर उनका स्वागत हुआ, उसके ठीक बगल में स्थित गौ आश्रय केंद्र की स्थिति बेहद दयनीय थी और वहां किसी को अंदर जाने तक नहीं दिया जा रहा था। उन्होंने भाजपा सरकार की स्मार्ट सिटी योजना पर भी सवाल उठाए। शंकराचार्य ने कहा कि स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर शहरों से गायों को बाहर कर दिया गया, जबकि गाय स्वयं सबसे "स्मार्ट" जीव है। उन्होंने कहा कि जिस समाज से गाय दूर हो जाएगी, वहां केवल आधुनिक शहर तो बन सकते हैं, लेकिन संस्कारवान और समृद्ध समाज नहीं बन सकता।

भाजपा को बताया सबसे बड़ी गौ हत्यारी पार्टी
भाजपा पर सबसे तीखा हमला करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पहले से लागू गौरक्षा कानून को हटाने वाली भाजपा ही एकमात्र पार्टी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गौ संरक्षण के नाम पर राजनीति करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर गौमाता की रक्षा के लिए गंभीर प्रयास नहीं करती। उन्होंने कहा कि वह किसी राजनीतिक दल के विरोध में नहीं, बल्कि गौमाता के पक्ष में यह अभियान चला रहे हैं। उनके अनुसार यदि सरकार सरकारी अभिलेखों में गाय को माता घोषित नहीं करती तो जनता लोकतांत्रिक तरीके से अपना निर्णय लेगी।

योगी सरकार को याद दिलाई 40 दिन की चेतावनी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बिना नाम लिए उल्लेख करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार को पहले ही 40 दिन का समय दिया था कि सरकारी रिकॉर्ड में गाय को पशु सूची से हटाकर माता घोषित किया जाए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से गाय को माता मान लेने से कुछ नहीं होगा, सरकार को आधिकारिक घोषणा करनी होगी। यदि सरकार बदलाव नहीं करेगी तो जनता बदलाव करेगी।

दिनभर बदायूं की पांच विधानसभाओं में रही गविष्ठि यात्रा
अपने संबोधनों के साथ शंकराचार्य की गविष्ठि यात्रा शनिवार को पूरे दिन बदायूं जनपद में रही। यात्रा की शुरुआत सुबह करीब 9:30 बजे बिल्सी विधानसभा स्थित रामचंद्र पैलेस से हुई। इसके बाद उनका काफिला क्रमशः शेखूपुर, दातागंज और बदायूं सदर विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरा, जहां जनसभाएं, प्रवचन और गौ संरक्षण को लेकर जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और अभियान के प्रति समर्थन जताया।

कल रामपुर में होगी शंकराचार्य की गविष्ठि यात्रा
दिनभर के कार्यक्रमों के बाद शंकराचार्य की यात्रा देर शाम बिसौली विधानसभा स्थित एम.जी. रिसोर्ट पहुंची, जहां उनके रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित किया गया। गविष्ठि यात्रा के अगले चरण में उनका काफिला रामपुर जिले में प्रवेश करेगी। वहां विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने, गौरक्षा और सनातन संस्कृति के संरक्षण को लेकर जनसभाएं और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sushant Pratap Singh Sushant Pratap Singh is an Indian content creator, video producer, and media professional known for creating political explainer videos, digital journalism content, and social media campaigns. He has worked with UP News Network and specializes in video production, content writing, and social media management. Sushant Pratap Singh began his media career as a content creator and video producer associated with UP News Network. During his professional journey, he worked on political and social explainer content, digital journalism, and social media engagement. He has experience in producing and editing news videos, writing articles for digital platforms, and managing online audience engagement through social media strategies. His work also includes anchoring, on-camera presentation, and graphic design for digital media content. Skills-: Content Writing and Article Writing | Social Media Management | Anchoring and Presentation | Video Editing using Adobe Premiere Pro | Video Production | Graphic Design using Canva | Political and Social Explainer Content