पुलिस की कस्टडी में भी नहीं बची जान… सहारनपुर में भाइयों ने बहन को गोली मार दी, वजह बना प्रेम संबंध

सहारनपुर में प्रेमी संग भागी युवती को उसके भाइयों ने पुलिस कस्टडी में गोली मार दी। युवती गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना से इलाके में दहशत फैल गई है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Mar 23, 2026 - 17:27
 0
पुलिस की कस्टडी में भी नहीं बची जान… सहारनपुर में भाइयों ने बहन को गोली मार दी, वजह बना प्रेम संबंध

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती को उसके ही भाइयों ने पुलिस कस्टडी में गोली मार दी। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस युवती को मेडिकल जांच के लिए ले जा रही थी। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

प्रेमी संग भागने के बाद शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर थाना क्षेत्र के रामखेड़ी गांव की रहने वाली 25 वर्षीय राखी 16 मार्च को एक युवक के साथ घर से चली गई थी। इस मामले में परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस लगातार युवती की तलाश कर रही थी और सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे उसे सकुशल बरामद कर लिया गया।

मेडिकल के दौरान हुई वारदात
पुलिस युवती को एक सब इंस्पेक्टर और महिला सिपाही के साथ मेडिकल जांच के लिए फतेहपुर सीएचसी लेकर पहुंची थी। इसके बाद उसे प्राइवेट कार से सहारनपुर लाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान अचानक उसके दो सगे भाई वहां पहुंचे और कार के शीशे से सटाकर युवती के सिर पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं।

एक गोली सिर में फंसी, हालत नाजुक
हमले में युवती के सिर में गोली लग गई, जिसमें से एक गोली अभी भी फंसी हुई है। उसे तुरंत गंभीर हालत में सहारनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

आरोपी भाई फरार, पुलिस कर रही तलाश
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे भागने में सफल रहे। आरोपियों की पहचान रवि और मोंटी के रूप में हुई है। सहारनपुर के एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

गांव में दहशत, कारण बना प्रेम संबंध
बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, जिससे उसके परिवार के लोग नाराज थे। इसी बात को लेकर भाइयों ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।