जर्मनी में राजनाथ सिंह का बड़ा बयान… एक पड़ोसी बिगाड़ रहा माहौल, पाकिस्तान पर सीधा निशाना

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जर्मनी दौरे पर पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने भारत की मजबूत सैन्य शक्ति, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारत-जर्मनी संबंधों पर बात की। साथ ही भारत की बढ़ती वैश्विक साख और स्टार्टअप सिस्टम को लेकर भी अहम बातें कही।

Apr 22, 2026 - 10:48
 0
जर्मनी में राजनाथ सिंह का बड़ा बयान… एक पड़ोसी बिगाड़ रहा माहौल, पाकिस्तान पर सीधा निशाना

राजनाथ सिंह ने जर्मनी में पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत के सभी पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध हैं, लेकिन एक देश ऐसा है जो परेशानी पैदा करता है। पहलगाम हमले की पहली बरसी पर उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता सबको पता है, इसे अलग से बताने की जरूरत नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि भारत ने कभी किसी पर हमला नहीं किया, लेकिन अगर कोई छेड़खानी करेगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कही अहम बातें
बर्लिन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि वह कई बार संयुक्त राज्य अमेरिका जा चुके हैं, खासकर जब डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बने थे। उन्होंने बताया कि जर्मनी का यह उनका पहला दौरा है। उन्होंने यहां रह रहे भारतीयों को भारत और जर्मनी के बीच एक मजबूत पुल बताया और कहा कि आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी तो भारत की साख भी बढ़ेगी।

भारत की बढ़ती ताकत और वैश्विक पहचान
राजनाथ सिंह ने कहा कि अब भारत पहले जैसा नहीं रहा। दुनिया में भारत की साख लगातार बढ़ रही है। उन्होंने लोकतंत्र के प्रति भारत की मजबूत प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप सिस्टम बनेगा। साथ ही महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की बात भी दोहराई।

जर्मनी की भूमिका और भारतीयों का योगदान
रक्षा मंत्री ने जर्मनी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छी छवि और विश्वसनीयता की सराहना की। उन्होंने कहा कि जर्मनी की सफलता में वहां के लोगों के साथ-साथ भारतीय समुदाय का भी बड़ा योगदान है। यह एक सच्चाई है जिसे कोई नकार नहीं सकता। उन्होंने अपने संबोधन में हल्के अंदाज में कहा कि लोगों की हंसी का कारण उन्हें समझ नहीं आता, लेकिन वह सभी को देखकर खुश हैं।

तीन दिवसीय दौरे का उद्देश्य और अहम बैठकें
राजनाथ सिंह जर्मनी के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और जर्मनी के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करना है। इस दौरान उन्होंने अपने जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। यह यात्रा सात साल बाद हो रही है। इससे पहले 2019 में निर्मला सीतारमण ने जर्मनी का दौरा किया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।