15 हजार करोड़ की डील पर संकट… राजस्थान रॉयल्स बिक्री रोकने BCCI पहुंचे राज कुंद्रा

राजस्थान रॉयल्स की 15 हजार करोड़ की डील पर विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व मालिक राज कुंद्रा ने अपनी 11.7% हिस्सेदारी का हवाला देते हुए बीसीसीआई से इस सौदे को रोकने की मांग की है। मामला कोर्ट में होने के कारण डील पर अंतिम फैसला अभी बाकी है।

Mar 27, 2026 - 14:53
 0
15 हजार करोड़ की डील पर संकट… राजस्थान रॉयल्स बिक्री रोकने BCCI पहुंचे राज कुंद्रा

आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स को करीब 15 हजार करोड़ रुपये में बेचने की खबरों के बीच अब इस डील में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। टीम के पूर्व मालिक राज कुंद्राने इस सौदे पर आपत्ति जताई है और बीसीसीआई से इसे रोकने की मांग की है। कुंद्रा का कहना है कि उनकी हिस्सेदारी का मामला अभी पूरी तरह सुलझा नहीं है, इसलिए फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक बदला नहीं जा सकता।

हिस्सेदारी विवाद बना सबसे बड़ा रोड़ा
राज कुंद्रा ने दावा किया है कि राजस्थान रॉयल्स में उनकी 11.7 फीसदी हिस्सेदारी अभी भी कानूनी विवाद में है। जब तक इस हिस्सेदारी का निपटारा नहीं हो जाता, तब तक टीम को किसी और को बेचना संभव नहीं है। उन्होंने इस संबंध में बीसीसीआई को पत्र लिखकर डील को नामंजूर करने की मांग की है।

बीसीसीआई की अंतिम मंजूरी अभी बाकी
बताया जा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स की बिक्री को अभी तक बीसीसीआई की अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। यह सौदा फिलहाल सैद्धांतिक रूप से स्वीकार किया गया है और माना जा रहा है कि आईपीएल 2026 सीजन के बाद ही टीम के मालिक बदलेंगे। लेकिन कुंद्रा की आपत्ति के बाद अब इस प्रक्रिया में देरी हो सकती है।

2009 में खरीदी थी हिस्सेदारी, अब चल रहा कानूनी विवाद
राज कुंद्रा ने साल 2009 में राजस्थान रॉयल्स में 11.7 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी, जिसके लिए उन्होंने करीब 70 से 75 करोड़ रुपये का निवेश किया था। उस समय Suresh Chellaram परिवार के पास 44.2 फीसदी और मनोज बदाले के पास 32.4 फीसदी शेयर थे। Lachlan Murdoch और कुंद्रा परिवार भी इसमें साझेदार थे।

स्पॉट फिक्सिंग केस के बाद बढ़ा विवाद
साल 2013 में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का नाम सामने आया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने राज कुंद्रा से पूछताछ की थी और उन पर सट्टेबाजी के आरोप लगे थे। इसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें सस्पेंड कर दिया।

लोढ़ा कमेटी के फैसले के बाद बैन
साल 2015 में लोढ़ा कमेटी के फैसले में राज कुंद्रा को दोषी पाया गया, जिसके बाद उन्हें क्रिकेट से जुड़ी किसी भी गतिविधि में शामिल होने से बैन कर दिया गया। फिलहाल उनकी हिस्सेदारी को लेकर कानूनी लड़ाई जारी है और यही विवाद राजस्थान रॉयल्स की बड़ी डील में रुकावट बन गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।