स्मार्ट सिटी नोएडा बना गंदगी का ढेर… 157 कूड़ा गाड़ियां नहीं चलीं, ना ही उठा लाखों घरों का कचरा

Noida News: नोएडा में सफाई व्यवस्था पर बड़ा खुलासा हुआ है। कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां रूट पर नहीं चलीं, जिससे लाखों घरों का कूड़ा नहीं उठा। प्राधिकरण ने कंपनी पर 10.38 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

Apr 5, 2026 - 11:32
 0
स्मार्ट सिटी नोएडा बना गंदगी का ढेर… 157 कूड़ा गाड़ियां नहीं चलीं, ना ही उठा लाखों घरों का कचरा

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के हाईटेक शहर नोएडा की सफाई व्यवस्था को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। स्मार्ट सिटी के दावों के बीच डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में भारी लापरवाही और धांधली सामने आई है। नोएडा प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई करते हुए सफाई का काम संभाल रही एजी इनवाईरो कंपनी पर 10.38 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जांच में पता चला कि कई कूड़ा गाड़ियां सिर्फ कागजों में चल रही थीं, जबकि जमीन पर उनका कोई अस्तित्व नहीं था। इस मामले ने शहर की सफाई व्यवस्था और करोड़ों के बजट पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जांच में सामने आई बड़ी गड़बड़ी
प्राधिकरण की जांच में खुलासा हुआ कि 25 मार्च से 31 मार्च 2026 के बीच 157 कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां और ई-रिक्शा अपने तय रूट पर चले ही नहीं। नोएडा में कुल 300 गाड़ियां तैनात हैं, जिनमें 220 छोटा हाथी और करीब 80 ई-रिक्शा शामिल हैं। सभी गाड़ियों में GPS सिस्टम लगा है, जिससे उनकी लोकेशन हर समय रिकॉर्ड होती है। मॉनिटरिंग टीम ने पाया कि ये गाड़ियां या तो यार्ड में खड़ी रहीं या जानबूझकर रूट पर नहीं भेजी गईं। इस लापरवाही के लिए कंपनी पर 3.92 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी
गाड़ियों के न चलने का सीधा असर शहर के लोगों पर पड़ा। रिपोर्ट के अनुसार, सिर्फ 7 दिनों में करीब 1.29 लाख घरों से कूड़ा नहीं उठाया गया। घरों के बाहर कूड़े के ढेर लग गए और बदबू फैलने लगी। मजबूरी में लोगों ने खाली प्लॉट, सड़कों और ग्रीन बेल्ट में कूड़ा फेंकना शुरू कर दिया। इससे शहर की छवि खराब हुई। नियमित कलेक्शन न होने पर कंपनी पर 6.5 लाख रुपये का अतिरिक्त जुर्माना लगाया गया।

खराब गाड़ियां और ठेकेदार की लापरवाही
जांच में यह भी सामने आया कि लगभग 25 प्रतिशत गाड़ियां खराब और कंडम हालत में थीं। कंपनी ने इनके मेंटेनेंस पर ध्यान नहीं दिया। कंपनी के मैनेजर शिवांशु कुमार ने माना कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण गाड़ियां समय पर ठीक नहीं हो सकीं। हालांकि अब इन्हें ठीक करने का दावा किया गया है।

अथॉरिटी की सख्त चेतावनी
नोएडा अथॉरिटी के ओएसडी इंदु प्रकाश ने कहा कि कई सेक्टरों से शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने साफ किया कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। कंपनी को अंतिम चेतावनी दी गई है कि अगर दोबारा ऐसा हुआ तो एग्रीमेंट रद्द कर दिया जाएगा। अधिकारियों को रोज GPS रिपोर्ट चेक करने के निर्देश दिए गए हैं।

उठ रहे बड़े सवाल
यह पहली बार नहीं है जब सफाई ठेकेदारों पर कार्रवाई हुई हो, लेकिन 157 गाड़ियों का एक साथ गायब होना बड़ा मामला माना जा रहा है। 2025-26 के ऑडिट में यह गड़बड़ी सामने आई। अब सवाल उठ रहा है कि क्या बिना काम किए भुगतान लिया जा रहा था? फिलहाल जुर्माने के जरिए संदेश दिया गया है, लेकिन लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।