बुर्के में अच्छी लगोगी… कहना जुर्म नहीं? मुरादाबाद धर्म परिवर्तन केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी को राहत

Uttar Pradesh News: मुरादाबाद के बिलारी में नाबालिग छात्रा के धर्म परिवर्तन और ब्रेनवॉश के आरोपों वाले मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी फातिमा को राहत दी है। कोर्ट ने साक्ष्यों की कमी और जांच में सहयोग के आधार पर अग्रिम जमानत दे दी, जिससे इस चर्चित मामले में नया मोड़ आ गया है।

May 7, 2026 - 14:04
 0
बुर्के में अच्छी लगोगी… कहना जुर्म नहीं? मुरादाबाद धर्म परिवर्तन केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी को राहत

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के बिलारी थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के कथित धर्म परिवर्तन और ब्रेनवॉश के मामले में बड़ा कानूनी मोड़ आया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी छात्रा फातिमा को अग्रिम जमानत दे दी है। कोर्ट के इस फैसले के बाद इस चर्चित मामले में नई बहस शुरू हो गई है। न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि फिलहाल उपलब्ध साक्ष्य आरोपी की संलिप्तता को पूरी तरह साबित नहीं करते। साथ ही यह भी माना गया कि आरोपी के फरार होने की संभावना कम है और वह जांच में सहयोग करने को तैयार है।

वायरल वीडियो से बढ़ा था विवाद
यह मामला तब सुर्खियों में आया था, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में कुछ छात्राएं आपस में बात करती दिखीं और एक नाबालिग छात्रा को बुर्का पहनते हुए देखा गया। आरोप था कि फातिमा ने उसे बुर्का पहनने के लिए प्रेरित किया और कहा कि तुम इसमें अच्छी लगोगी। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और कुछ संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया। पीड़िता के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उसकी बहन का ब्रेनवॉश कर उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जा रहा है।

पुलिस कार्रवाई और कानूनी धाराएं
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया। आरोपी पर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 5(1) के तहत केस दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू की।

कोर्ट ने क्यों दी राहत?
मामला जब हाईकोर्ट पहुंचा, तो बचाव पक्ष ने दलील दी कि यह सिर्फ सहेलियों के बीच की सामान्य बातचीत थी और छात्रा ने बुर्का अपनी इच्छा से पहना था। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि केवल बयानों के आधार पर किसी को लंबे समय तक हिरासत में रखना सही नहीं है। कोर्ट ने यह भी कहा कि रिकॉर्ड पर ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं है, जिससे आरोपी की भूमिका साफ तौर पर साबित हो सके। साथ ही आरोपी ने जांच और ट्रायल में सहयोग का भरोसा दिया है। इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने फातिमा की अग्रिम जमानत मंजूर कर ली। यह फैसला आरोपी पक्ष के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, जबकि इस मामले को लेकर बहस अभी भी जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।