कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का की गुमशुदगी का डेढ़ महीने बाद खुला राज, 3600 रुपये के विवाद में हुई हत्या, नाले से मिला शव

Meerut News: मेरठ में डेढ़ महीने से लापता 17 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी और छात्रा अनुष्का उर्फ रिया की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने आरोपी श्याम धनक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि 3600 रुपये के विवाद में हत्या कर शव को बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया गया था।

Jun 1, 2026 - 16:03
 0
कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का की गुमशुदगी का डेढ़ महीने बाद खुला राज, 3600 रुपये के विवाद में हुई हत्या, नाले से मिला शव

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में करीब डेढ़ महीने से लापता 17 वर्षीय छात्रा और कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का उर्फ रिया की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 42 वर्षीय आरोपी श्याम धनक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पैसों के विवाद में किशोरी की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया। अनुष्का के परिवार को लंबे समय से उसकी तलाश थी। पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही थी और आखिरकार खुफिया सूचना के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव भी बरामद कर लिया है।

16 अप्रैल से लापता थी अनुष्का
पुलिस के मुताबिक अनुष्का उर्फ रिया 12वीं कक्षा की छात्रा थी और कबड्डी की खिलाड़ी भी थी। वह मेरठ के चिरौरी गांव की रहने वाली थी। 16 अप्रैल को वह अचानक लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो उसके पिता नेम्पल ने 28 अप्रैल को कंकरखेड़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अनुष्का कंकरखेड़ा बाईपास के पास स्थित एक स्कूल में पढ़ती थी और शोभापुर क्षेत्र में किराये के मकान में रह रही थी।

जांच में सामने आया आरोपी का नाम
पुलिस जांच के दौरान श्याम धनक नामक व्यक्ति पर शक गहराया। वह शोभापुर कट के पास फास्ट-फूड का ठेला लगाता था और वहीं रहता था। पुलिस के अनुसार मामले के बाद उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया और गिरफ्तारी से बचने के लिए चंडीगढ़ और मोहाली क्षेत्र में जाकर छिप गया। खुफिया सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कई अहम खुलासे किए।

3600 रुपये के विवाद में की हत्या
पुलिस के अनुसार आरोपी श्याम धनक अनुष्का को जानता था। उसने किशोरी से कुछ पैसे उधार लिए थे। जब अनुष्का ने अपने पैसे वापस मांगे तो दोनों के बीच विवाद हो गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 3600 रुपये के विवाद के दौरान उसने अनुष्का के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को एक बोरे में भरा और रोहता बाईपास रोड के पास स्थित नाले में फेंक दिया।

आरोपी की निशानदेही पर मिला शव
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर रविवार को अनुष्का का शव बरामद कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ अन्य धाराएं भी जोड़ी जा रही हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस खुलासे के बाद परिवार में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।