लखनऊ में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, सपा नेता सोनू कन्नौजिया के रिसॉर्ट से मिले 88 सिलेंडर

लखनऊ में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप में सपा नेता सोनू कन्नौजिया समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। छापेमारी में रिसॉर्ट से बड़ी संख्या में सिलेंडर बरामद किए गए।

Mar 16, 2026 - 11:59
 0
लखनऊ में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, सपा नेता सोनू कन्नौजिया के रिसॉर्ट से मिले 88 सिलेंडर

Uttar Pradesh News: लखनऊ में गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी के आरोप में समाजवादी पार्टी के नेता सोनू कन्नौजिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि वह अपने रिसॉर्ट में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर छिपाकर उन्हें कालाबाजारी में बेचने की तैयारी कर रहे थे। जानकारी के अनुसार गैस एजेंसी सोनू कन्नौजिया की पत्नी के नाम पर है। इस मामले में लखनऊ के काकोरी पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गैस एजेंसी की मालिक और प्रबंधक समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी
पुलिस के अनुसार 14 मार्च को गुप्त सूचना मिलने के बाद जिला पूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। यह छापेमारी काकोरी इलाके में मोहान रोड के पास स्थित अभिनंदन रिसॉर्ट परिसर में की गई। जांच के दौरान अधिकारियों को रिसॉर्ट के अंदर खड़े एक ट्रक में बड़ी संख्या में रसोई गैस सिलेंडर लदे हुए मिले।

ट्रक से बड़ी संख्या में सिलेंडर बरामद
छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने ट्रक से 14.2 किलोग्राम क्षमता वाले 65 खाली घरेलू गैस सिलेंडर, नौ भरे हुए सिलेंडर और छह किलोग्राम क्षमता वाले 14 खाली सिलेंडर बरामद किए। अधिकारियों के अनुसार ये सभी सिलेंडर रिसॉर्ट परिसर में बिना किसी अनुमति और बिना वैध रिफिल वाउचर या अन्य दस्तावेजों के रखे गए थे।

कई लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस ने बताया कि इस मामले में गैस एजेंसी की मालिक मंजू कन्नौजिया, समाजवादी पार्टी के नेता सोनू कन्नौजिया, अभिनंदन रिसॉर्ट के मालिक सुरेंद्र कुमार और गैस एजेंसी के प्रबंधक इफ्तिदा हुसैन के अलावा जमील अहमद और साहिल नाम के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि ट्रक को रिसॉर्ट परिसर में इसलिए लाया गया था ताकि सिलेंडरों को इब्राहिमगंज गांव में बने नए गोदाम तक पहुंचाया जा सके।

गोदाम और ट्रक की भी जांच
पुलिस ने आगे बताया कि टीम ने आलमबाग स्थित गैस एजेंसी के गोदाम का भी निरीक्षण करने की कोशिश की, लेकिन वह बंद मिला। इस कारण वहां मौजूद स्टॉक की जांच नहीं हो सकी। इसके अलावा पास के ही एक खेत में खड़ा एक ट्रक भी मिला, जिसमें बॉटलिंग प्लांट से लाए गए 360 घरेलू गैस सिलेंडर लदे हुए थे। पुलिस ने इन सिलेंडरों को भी जब्त कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।