रिटायर्ड IRS का बेटा निकला मास्टरमाइंड… ऑडी से आए और उड़ा ले गए 10 करोड़ की ज्वेलरी, ऐसे हुआ खुलासा
Uttar Pradesh News: लखनऊ में 10 करोड़ की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। हाईप्रोफाइल गैंग के 5 आरोपी गिरफ्तार हुए। सरगना रिटायर्ड अफसर का बेटा निकला। ऑडी कार, ज्वेलरी और कैश बरामद हुआ। ऑनलाइन सट्टेबाजी में नुकसान के कारण अपराध की साजिश रची गई।
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और बाराबंकी पुलिस ने एक बड़े हाईप्रोफाइल चोरी कांड का खुलासा किया है। करीब 10 करोड़ रुपये की ज्वेलरी और नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि ये आरोपी आम चोर नहीं, बल्कि पॉश इलाकों में रहने वाले हाईप्रोफाइल लोग हैं, जिनके पास ऑडी जैसी महंगी कार भी है। पुलिस के मुताबिक, गैंग का सरगना एक रिटायर्ड आईआरएस अधिकारी का बेटा है। इस खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
लग्जरी विला में हुई थी बड़ी चोरी
यह पूरी घटना लखनऊ की हाई सिक्योरिटी टाउनशिप शालीमार पैरेडाइज़ के एक लग्जरी विला में हुई थी। ठेकेदार अजय सिंह बघेल ने 30 अप्रैल को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को परिवार के साथ बाहर जाने से पहले घर बंद किया था, लेकिन लौटने पर करीब 10 करोड़ रुपये की ज्वेलरी गायब मिली।
कैसे दिया चोरी को अंजाम
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि आकाश सिंह उर्फ यश ने पहले पड़ोस के विला में रहकर इलाके की रेकी की थी। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरी मंजिल की बालकनी से घर में घुसकर चोरी को अंजाम दिया।
गिरफ्तार आरोपी और बरामद सामान
पुलिस ने इस मामले में आकाश सिंह, पृथ्वी प्रताप सिंह, ऋत्विक यादव, अनुराग कथूरिया और ऋषि सोनी उर्फ चंदन को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 57 पीस ज्वेलरी, करीब 14.85 लाख रुपये नकद, ऑडी कार और एक लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद किया गया है। पुलिस ने लगभग 90 प्रतिशत चोरी का सामान वापस हासिल कर लिया है।
प्रयागराज में छिपाया गया माल
चोरी के बाद आरोपी ऑडी कार से प्रयागराज पहुंचे और ज्वेलरी को अनुराग कथूरिया के घर में छिपा दिया। बाद में कुछ ज्वेलरी ऋत्विक यादव और ऋषि सोनी के जरिए बेच दी गई। पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग से जुड़े करीब 14 लाख रुपये भी फ्रीज कर दिए हैं।
ऑनलाइन सट्टेबाजी बना अपराध की वजह
जांच में सामने आया कि गैंग का सरगना आकाश सिंह ऑनलाइन बेटिंग और ट्रेडिंग में करोड़ों रुपये हार चुका था। उसने अपना घर करीब 3 करोड़ रुपये में बेचने का सौदा किया था और डेढ़ करोड़ रुपये एडवांस भी लिया, लेकिन वह रकम भी सट्टेबाजी में गंवा दी। बढ़ते कर्ज के कारण उसने इस चोरी की योजना बनाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
