घर में अकेला था पति, पत्नी गई थी शादी में… कानपुर में डेंटल टेक्नीशियन ने लगा ली फांसी, बिना सुसाइड नोट बढ़ी मौत की गुत्थी

कानपुर के कल्याणपुर में डेंटल टेक्नीशियन मधुकर रंजन ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी शादी में गई थीं, लौटने पर घटना का पता चला। पुलिस जांच में जुटी है और सुसाइड नोट नहीं मिला।

Feb 23, 2026 - 12:10
 0
घर में अकेला था पति, पत्नी गई थी शादी में… कानपुर में डेंटल टेक्नीशियन ने लगा ली फांसी, बिना सुसाइड नोट बढ़ी मौत की गुत्थी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के कल्याणपुर इलाके से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है, जहां लवकुश पुरम में रहने वाले 36 वर्षीय डेंटल टेक्नीशियन मधुकर रंजन ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उनकी पत्नी एक रिश्तेदारी में आयोजित वैवाहिक समारोह में गई हुई थीं। रविवार रात जब वह घर लौटीं, तब इस दर्दनाक घटना का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से परिवार, पड़ोसियों और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

पत्नी के शादी में जाने के बाद हुआ हादसा
मृतक की पत्नी निशा के अनुसार, शनिवार को रिश्तेदारी में शादी समारोह था। उन्होंने अपने पति से साथ चलने का आग्रह किया था, लेकिन मधुकर ने कहा कि वह दुकान बंद करने के बाद रात में शादी में पहुंच जाएंगे। इसी कारण निशा अकेले समारोह में चली गईं। रात में जब निशा ने फोन किया, तो मधुकर ने आने से मना कर दिया।

फोन रिसीव नहीं होने पर बढ़ी चिंता, घर पहुंचने पर खुला राज
रविवार दोपहर जब निशा ने पति को फोन किया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। इससे उन्हें अनहोनी की आशंका होने लगी। रविवार देर रात जब वह घर पहुंचीं, तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पड़ोसियों की मदद ली गई। पड़ोसी छत के रास्ते घर के अंदर पहुंचे, जहां मधुकर का शव फंदे से लटकता मिला।

सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल परिजनों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है, लेकिन वे खुद हैरान हैं कि मिलनसार स्वभाव के मधुकर आखिर किस तनाव में थे।

परिवार और मोहल्ले में पसरा मातम
मधुकर की 10 वर्षीय बेटी इंदु, जो नवोदय विद्यालय में पढ़ती है, पिता की मौत से सदमे में है और उसका रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुई इस घटना से परिवार के साथ-साथ पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। मधुकर अपने हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे, इसलिए हर कोई यही सोच रहा है कि उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।