मेरी लाश को मत छूना पापा... सुसाइड नोट में वकील का दर्द देख रो पड़ा हर कोई, कोर्ट की 5वीं मंजिल से लगाई थी छलांग

Uttar Pradesh News: कानपुर कोर्ट में एक अधिवक्ता ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उन्होंने परिवार की परेशानियों और मानसिक तनाव का जिक्र किया। उन्होंने अपनी मां के लिए भावुक संदेश लिखा और समाज को भी एक महत्वपूर्ण संदेश दिया।

Apr 24, 2026 - 12:50
 0
मेरी लाश को मत छूना पापा... सुसाइड नोट में वकील का दर्द देख रो पड़ा हर कोई, कोर्ट की 5वीं मंजिल से लगाई थी छलांग

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर कोर्ट परिसर में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया। एक अधिवक्ता ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस जब जांच के लिए पहुंची तो मृतक के व्हाट्सएप स्टेटस पर दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला। मृतक की पहचान प्रियांशु श्रीवास्तव के रूप में हुई है। सुसाइड नोट में उन्होंने अपने घर की परेशानियों और मानसिक तनाव का जिक्र करते हुए यह कदम उठाने की बात कही है।

सुसाइड नोट में झलकता दर्द
प्रियांशु ने अपने नोट में सबसे पहले अपनी मां के लिए भावनाएं लिखीं। उन्होंने लिखा मेरी मां को कोई परेशान न करे, मां अपना ख्याल रखना… लव यू मम्मी। उन्होंने यह भी कहा कि उनके जाने के बाद परिवार किसी को दोष न दे और मां को परेशान न किया जाए।

पढ़ाई और जिम्मेदारियों का दबाव
प्रियांशु ने 2016 में एलएलबी की पढ़ाई पूरी की थी, लेकिन वह कानून की परीक्षा पास नहीं कर सके थे। इसके साथ ही परिवार की जिम्मेदारियां भी लगातार बढ़ती जा रही थीं। पिता की खराब सेहत और घर की आर्थिक स्थिति ने उन्हें गहरे तनाव में डाल दिया था।

अपमान और मानसिक तनाव का जिक्र
सुसाइड नोट में उन्होंने बताया कि मोहल्ले के कुछ लोग उन्हें गाली देते थे और बेइज्जती करते थे। उन्होंने यह भी लिखा कि उनके पिता उन्हें अपमानजनक शब्दों से बुलाते थे और कई बार घर से निकल जाने के लिए कहते थे। इन परिस्थितियों में वह खुद को बेहद अकेला महसूस कर रहे थे।

मेरी लाश को मत छूना
प्रियांशु ने अपने नोट में लिखा कि वह किसी पर दोष नहीं डाल रहे हैं, लेकिन अब वह इस दर्द के साथ नहीं जी सकते। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा परिवार की जिम्मेदारी निभाने की कोशिश की, ट्यूशन पढ़ाया, काम किया और घर के खर्चों में मदद की। इसके बावजूद उन्हें सम्मान नहीं मिला।

समाज के लिए संदेश
अपने आखिरी संदेश में उन्होंने सभी माता-पिता से अपील की कि वे अपने बच्चों पर उतना ही दबाव डालें, जितना वे सह सकें। उन्होंने यह भी लिखा कि उनके पिता उनकी लाश को न छुएं और वह किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहते, क्योंकि इससे परिवार को नुकसान होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।