बंगाल चुनाव के बाद विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, दिल्ली में जुटे 23 दल… राहुल पर पोस्टर वार के बीच बनी बड़ी रणनीति
INDIA Alliance Meeting: दिल्ली में इंडिया गठबंधन की अहम बैठक में 23 विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। बैठक में बीजेपी के खिलाफ रणनीति, आगामी चुनावों और राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं राहुल गांधी को निशाना बनाने वाले पोस्टरों ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की सोमवार को दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक हुई। राजधानी के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित इस बैठक में 23 विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ साझा रणनीति तैयार करना और भविष्य की राजनीतिक दिशा पर चर्चा करना रहा। इसके साथ ही आगामी राज्यों के चुनावों और 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल हुए। इसके अलावा विपक्ष के कई प्रमुख नेताओं की भी मौजूदगी रही।
खरगे ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
बैठक की शुरुआत में मल्लिकार्जुन खरगे ने एजेंडा रखते हुए कहा कि विपक्षी दलों को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के शासन के कारण देश राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और विदेश नीति से जुड़ी कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। खरगे ने कहा कि एसआईआर के कारण करोड़ों लोगों के मतदान अधिकार प्रभावित हुए हैं और जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ किया जा रहा है। उन्होंने संविधान पर हमले, गैर-बीजेपी शासित राज्यों के साथ भेदभाव, महंगाई, रोजगार की कमी, निवेश में गिरावट और परीक्षा प्रणाली के कुप्रबंधन जैसे मुद्दे भी उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कमजोर वर्गों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं और युवाओं की उम्मीदों के साथ विश्वासघात हो रहा है।
अखिलेश बोले- ‘बंधु-राज’ बनना चाहिए
बैठक में शामिल होने पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि बैठक का एजेंडा वहां पहुंचने के बाद तय होगा, लेकिन उनका मानना है कि “बंधु-राज” बनना चाहिए और सभी दलों को मिलकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो हालात हैं, उन्हें सभी देख रहे हैं। अखिलेश ने दावा किया कि अब महिलाएं भी सरकार से नाराज हैं और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना जरूरी हो गया है। बैठक में ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, तेजस्वी यादव, उद्धव ठाकरे, सुप्रिया सुले, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती भी शामिल हुए।

#WATCH | Delhi | On INDIA bloc meeting, Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav says, "What the agenda will be, can be decided only after we arrive there (at the meeting), but 'bandhu raj' must be formed, and this will be our effort. In Uttar Pradesh, you're seeing what's happening;… pic.twitter.com/3eC6ln1JDA
— ANI (@ANI) June 8, 2026

बैठक में नहीं पहुंचे शरद पवार
बैठक में शरद पवार शामिल नहीं हुए, लेकिन उनकी ओर से सुप्रिया सुले ने प्रतिनिधित्व किया। शरद पवार ने कहा कि कई राष्ट्रीय दल एक मंच पर आ रहे हैं और जो लोग नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को पसंद नहीं करते, वे साथ आने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि डीएमके का बैठक में शामिल न होना चिंता का विषय है और सभी सहयोगी दलों को साथ लेकर चलना जरूरी है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि कुछ दल अपने कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो सके। गठबंधन के अहम सहयोगी दल डीएमके और आम आदमी पार्टी बैठक से दूर रहे।

#WATCH आज होने वाली INDIA गठबंधन की बैठक से पहले, दिल्ली के कई गोल-चक्करों पर कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को निशाना बनाने वाले पोस्टर लगाए गए।

इन पोस्टरों में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के बारे में विपक्ष के नेताओं - जिनमें NCP-SCP प्रमुख शरद पवार, TMC… pic.twitter.com/q8nkju1B53
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2026

राहुल गांधी पर पोस्टर वार से बढ़ी सियासी चर्चा
बैठक से पहले दिल्ली के कई प्रमुख चौराहों पर राहुल गांधी और कांग्रेस को निशाना बनाने वाले पोस्टर लगाए गए। इन पोस्टरों में विपक्षी नेताओं के पुराने बयानों का उल्लेख किया गया था। इससे बैठक शुरू होने से पहले ही राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। जून 2024 के बाद यह इंडिया गठबंधन की पहली बड़ी आधिकारिक बैठक मानी जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पश्चिम बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद विपक्षी दलों पर एकजुट होकर बीजेपी का मुकाबला करने का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में इस बैठक को विपक्ष की भविष्य की रणनीति तय करने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0