बाजार से लाए फल-सब्जियां सेहतमंद या हानिकारक? ऐसे करें सही तरीके से सफाई
कीटनाशकों और रोगाणुओं को हटाने के लिए सिरका और बेकिंग सोडा का उपयोग करके फलों और सब्जियों को साफ करने के आसान और प्रभावी तरीके सीखें।
शहरों में रहने वाले ज्यादातर लोग रोजाना बाजार से फल और सब्जियां खरीदते हैं। खेतों से मंडी और फिर दुकानों तक पहुंचने के दौरान इन्हें खराब होने से बचाने के लिए कई तरह के केमिकल स्प्रे किए जाते हैं। इसके अलावा खेती के समय भी पेस्टिसाइड्स और अन्य हानिकारक रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है। मंडी में लंबे समय तक पड़े रहने से इन पर कीटाणु और माइक्रोब्स भी पनप सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि फल और सब्जियों को खाने से पहले सही तरीके से साफ किया जाए, क्योंकि सिर्फ पानी से धोना हमेशा पर्याप्त नहीं होता।
पेस्टिसाइड्स और कीटाणु से हो सकता है नुकसान
फल और सब्जियों में मौजूद पेस्टिसाइड्स, माइक्रोब्स और कीटाणु पेट में जाकर कई बीमारियां पैदा कर सकते हैं। गट एक्सपर्ट और डॉक्टर सौरभ सेठी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया कि फल और सब्जियों को सही तरीके से धोना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग फल और सब्जियों को साफ करने का तरीका भी अलग होना चाहिए। स्ट्रॉबेरी, पालक, केल, अंगूर, सेब और पीच जैसे फलों में पेस्टिसाइड्स अधिक पाए जाते हैं, इसलिए इन्हें अच्छी तरह धोना चाहिए। पहले इन्हें सामान्य पानी से 2-3 मिनट तक धोएं, जिससे काफी हद तक गंदगी और रसायन निकल जाते हैं।
विनेगर से करें सफाई
बाजार से लाए गए फल और सब्जियों को साफ करने के लिए विनेगर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एक बर्तन में 1 हिस्सा विनेगर और 3-4 हिस्सा पानी मिलाकर घोल तैयार करें। अब फल और सब्जियों को इस घोल में लगभग 15 मिनट तक डुबोकर रखें। इसके बाद इन्हें सादे पानी से दोबारा धो लें। जब इनकी नमी पूरी तरह खत्म हो जाए, तब ही फ्रिज में स्टोर करें।
बेकिंग सोडा भी है असरदार तरीका
फल और सब्जियों को बेकिंग सोडा से भी साफ किया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा को 2-3 कप पानी में मिलाएं। फल और सब्जियों को इस घोल में 15 मिनट तक रखें। फिर साफ पानी से धोकर कपड़े से पोंछ लें। पूरी तरह सूखने के बाद ही इन्हें फ्रिज में रखें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
