सबकी दो बीवियां होती हैं तो मैं क्यों नहीं…मौसा के साथ रहने की जिद पर अड़ी युवती, सड़क पर मचा घंटों हंगामा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक युवती अपने मौसा के साथ रहने की जिद पर अड़ गई, सड़क पर घंटों ड्रामा चला, भीड़ जुटी और मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया।

Feb 25, 2026 - 10:31
Feb 25, 2026 - 10:36
 0
सबकी दो बीवियां होती हैं तो मैं क्यों नहीं…मौसा के साथ रहने की जिद पर अड़ी युवती, सड़क पर मचा घंटों हंगामा

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया, जहां एक युवती अपने ही मौसा के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। इस घटना ने उस समय बड़ा रूप ले लिया जब परिजन उसे जबरन ऑटो में बैठाकर घर ले जाने लगे और युवती सड़क पर ही जोर-जोर से चिल्लाने लगी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और कई घंटों तक हाईप्रोफाइल ड्रामा चलता रहा। सूचना मिलने पर यूपी पुलिस की डायल 112 टीम भी पहुंची, लेकिन मामला चर्चा का विषय बन गया और लोग तमाशबीन बने रहे।

मौसा के साथ रहने की जिद
जानकारी के अनुसार जिले के एक गांव की युवती शादीपुर स्थित अपने मौसा के घर आई थी। वहां से उसके परिजन उसे वापस ले जा रहे थे, लेकिन युवती ने साफ मना कर दिया। जब परिजन उसे जबरन ऑटो में बैठाने लगे तो वह चिल्लाने लगी कि उसे अपने खालू के साथ ही रहना है। युवती बार-बार कह रही थी कि वह उन्हीं की पत्नी बनकर रहना चाहती है, जबकि मौसा पहले से शादीशुदा हैं। इसके बावजूद वह अपने फैसले पर अड़ी रही और कहती रही कि सबकी दो बीवियां होती हैं, मुझे उनके साथ ही रहना है।

भीड़ जुटी, कई घंटे तक चलता रहा तमाशा
घटना के दौरान सड़क पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह पूरा घटनाक्रम कई घंटों तक चलता रहा और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन किसी ने औपचारिक शिकायत नहीं दी। इस दौरान लोग वीडियो बनाते रहे और मामला कौतूहल का कारण बना रहा।

ऑपरेशन के बाद से बढ़ीं नजदीकियां
मौसा मो. शकील की पत्नी चांदनी ने बताया कि युवती उनकी सगी बहन की बेटी है। करीब 18 महीने पहले उनकी डिलीवरी और ऑपरेशन के समय मदद के लिए युवती को बुलाया गया था। पत्नी का आरोप है कि उसी दौरान युवती और उनके पति के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। इस बात को लेकर घर में कई बार विवाद हुआ और मारपीट तक की नौबत आई।

थाने में शिकायत नहीं, फिर भी चर्चा तेज
हालांकि इस मामले में अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल यह पूरा घटनाक्रम इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

(रिपोर्टः रवि सिंह, फतेहपुर)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।